For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175013351
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: उपेन्द्र शर्मा बांसवाड़ा के जिला जज बने, विरेन्द्र कुमार मीना हाईकोर्ट जयपुर बेंच में ओएसडी

Post Views 01

November 4, 2026

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने दो आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। उपेन्द्र शर्मा को बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि विरेन्द्र कुमार मीना को हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में विशेष अधिकारी (ओएसडी) लगाया गया है। रजिस्ट्रार (प्रशासन) चंचल मिश्रा की ओर से जारी पहले आदेश में 16 अधिकारियों के नाम हैं। गुंजन गोयल को जयपुर में नकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत और विवेक शर्मा को भरतपुर में महिला अत्याचार मामलों की अदालत की जिम्मेदारी मिली है। बृजेश कुमार को रेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल, जयपुर महानगर-I में भेजा गया है। जयपुर और जोधपुर की एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों की अदालतों में तीन अधिकारी लगाए गए हैं। दूसरे आदेश में चार नाम हैं। ओएसडी के अलावा यशवंत भारद्वाज को सीकर में एडीजे संख्या-4 लगाया गया है, और मनीष कुमार सिन्हा व योगेश कुमार को सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाकर वैर (भरतपुर) और शेरगढ़ (जोधपुर) भेजा गया है।

किसे कहां लगाया

न्यायिक अधिकारीनई तैनाती
उपेन्द्र शर्माजिला एवं सत्र न्यायाधीश, बांसवाड़ा
राजपाल सिंहडूंगरगढ़ (बीकानेर)
बृजेश कुमाररेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल, जयपुर महानगर-I
रविबाला सिंहएडीजे संख्या-4, बीकानेर
विवेक शर्मामहिला अत्याचार मामलों की अदालत, भरतपुर
कृष्णकांतएडीजे संख्या-10, सांगानेर
गुंजन गोयलनकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत, जयपुर
अंजुम खानएडीजे संख्या-7, जयपुर
चेतन कुमार गोयलएडीजे संख्या-8, जयपुर
अंकित दवेधरियावद
सुनीता जिंदोलियाजोधपुर महानगर
प्रतिभा सिंह राठौरजोधपुर महानगर
वंदना शर्माभवानीमंडी
पिंकी मीनाएनआई एक्ट मामलों की अदालत, जयपुर
त्रिलोचना राठौरएनआई एक्ट मामलों की अदालत, जयपुर
अनीता रजवानियाएनआई एक्ट मामलों की अदालत, जोधपुर
विरेन्द्र कुमार मीनाविशेष अधिकारी (ओएसडी), राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर बेंच
यशवंत भारद्वाजएडीजे संख्या-4, सीकर
मनीष कुमार सिन्हासिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, वैर (भरतपुर)
योगेश कुमारसिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, शेरगढ़ (जोधपुर

नए चीफ जस्टिस के पदभार संभालने के बाद 26 सितंबर को 18 और 1 अक्टूबर को 16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले हुए थे। ताजा 20 को मिलाकर करीब छह हफ्ते में 54 न्यायिक अधिकारियों की तैनाती बदली जा चुकी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved