For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170782691
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर को एक और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिर की सौगात, पंचशील के गणेश गुवाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अनादि धाम में 511 कन्याओं का पूजन: साध्वी अनादि सरस्वती ने तिलक कर बांधी चुनरी, संतों ने कन्याओं को नमन कर लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: ​किशनगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता पर चाकू से हमला, पिता का आरोप— दामाद पहले भी दे चुका था जान से मारने की धमकी   |  Ajmer Breaking News: दशहरे के पावन अवसर पर यूथ कांग्रेस ने किया ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, वोट चोरी का आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग |  Ajmer Breaking News: श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव-2026 के समापन समारोह में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। |  Ajmer Breaking News: मिस्टर बियर्ड मेन डॉक्टर मोहम्मद इशाक इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड के बाद अब शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी डिप्टी चेयरमैन बने,45 साल बाद कोई मुस्लिम बना डिप्टी चेयरमैन, |  Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती | 

अजमेर न्यूज़: ​किशनगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता पर चाकू से हमला, पिता का आरोप— दामाद पहले भी दे चुका था जान से मारने की धमकी  

Post Views 01

October 20, 2026

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

​किशनगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता पर चाकू से हमला, पिता का आरोप— दामाद पहले भी दे चुका था जान से मारने की धमकी  
​ 
​अजमेर/किशनगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता पर संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू से हमला किया गया है। पीड़िता के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गंभीर अवस्था में पीड़िता का इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है। ​पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए पूरी घटना और अपने आरोपों की जानकारी देते हुए बताया कि किशनगढ़ के चमड़ाघर क्षेत्र स्थित लोहार कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता पर चाकू से हमला हुआ है। पीड़िता की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे पीड़ित पिता अरड़ गांव, परबतसर, नागौर निवासी ने बताया कि: ​उनकी बेटी 4 दिन पहले ही अपने मायके से हंसी-खुशी ससुराल वापस लौटी थी। ​उन्हें दामाद  का फोन आया, जिसने बताया कि उनकी बेटी को चाकू लग गया है। ​पिता के अनुसार, दामाद किशनगढ़ में ट्रैक्टर वर्कशॉप में काम करता है। पिता ने खुलासा किया कि पहले भी एक बार दामाद ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। हम गांव से तुरंत अस्पताल पहुंचे। शादी को दो साल हो गए हैं... पहले भी उसने एक बार कहा था कि मैं बच्ची को मार दूंगा। अब हमें पूरी सच्चाई का पता अस्पताल में ही चलेगा।​घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved