For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170575367
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

राष्ट्रीय न्यूज़: लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी, तबीयत में सुधार; सीने में संक्रमण के बाद तीन दिन रहे भर्ती

Post Views 01

October 19, 2026

लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हैं और दिल्ली में लुटियंस जोन स्थित 30, पृथ्वीराज रोड के सरकारी बंगले में रहते हैं।

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। उन्हें 16 अक्टूबर की शाम सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।अस्पताल के अनुसार न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चला। भर्ती होने के बाद उन्हें पहले आईसीयू में रखा गया था। इस तरह वे 3 दिन अस्पताल में रहे।भर्ती कराए जाने के अगले दिन शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर आडवाणी से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उस समय अस्पताल ने उनकी हालत स्थिर बताई थी। लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हैं और दिल्ली में लुटियंस जोन स्थित 30, पृथ्वीराज रोड के सरकारी बंगले में रहते हैं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी का निधन 2016 में हुआ था, और उसके बाद से उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी संभालती हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved