Post Views 01
October 19, 2026
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार सुबह नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान दिया कुमारी ने तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से फोन पर बात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मंदिर परंपरा के अनुरूप उन्हें रजाई और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, विठ्ठल सनाढ्य और नितिन पानेरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved