For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167102335
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई।

Post Views 01

October 6, 2026

राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई।

अजमेर, 6 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सेन्टर ऑफ एडवान्स टेक्नोलॉजी (आर केट) के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री गनुज सोनी एवं श्री कमलेश सिंहल, एसीपी (उपनिदेशक) द्वारा मंगलवार 6 अक्टूबर को आर्यन कॉलेज अजमेर में विद्यार्थियों को महानगरों की तर्ज पर अब अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया गया की अब विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अन्य इन्टरनेशनल कोर्स जैसे रोबोटिक्स एण्ड ऑटोमेशन, रेड हेट लाईनेक्स, माइक्रोसॉफ्ट, ग्राफिक्स डिजाईन, साईबर सिक्योरिटी, अडोब, सिस्को, जावा डवलपमेन्ट, विएम वेयर, आईओएस एप्लीकेशन, ओरेकल क्लाउड, एसएएस, डिजिटल एप्लीकेशन डिजाईन, एसरी इण्डिया, ईथिकल हैकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स फोर्स एप्लीकेशन आदि कोर्स छात्रवृति के आधार पर कर सकते है।

    सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आर-केट सेन्टर, अजमेर सम्भाग के उपनिदेशक श्री कमलेश सिंहल द्वारा बताया गया की आर-केट सेन्टर की टीम द्वारा सम्भाग के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयो में विद्यार्थियों को आर-केट द्वारा कोर्स के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कोर्स में रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वर्तमान में आर-केट सेन्टर द्वारा विभिन्न कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाकर उच्च शिक्षा के कोर्स का लाभ प्राप्त किया गया है।  

राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिये उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफार्म आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा किया जा रहा है यह प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है तथा उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। आर्यन कॉलेज की प्रिन्सिपल श्रीमती रेनुका तिवारी तथा कॉलेज की फेकल्टी द्वारा समस्त आगन्तुकों का  आभार प्रकट किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved