For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167117498
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

राजस्थान न्यूज़: कोटा में बीटेक स्टूडेंट की हत्या: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, फिर चाकू मारा; मुख्य आरोपी फरार

Post Views 01

October 6, 2026

पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार और उसके साथियों की पहचान कर ली है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए टीमें तलाश में जुटी हैं।

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय बीटेक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार भुवनेश नागर पर सोमवार रात कान्हा मैरिज गार्डन के सामने कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया और बाद में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अनंतपुरा थाना पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मार्च से चल रही थी दोनों पक्षों में रंजिश

थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। उनके अनुसार मुख्य आरोपी राहुल कुमार ने 1 मार्च को भुवनेश और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और चाकूबाजी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी।पुलिस को आशंका है कि इसी पुराने विवाद के चलते सोमवार रात भुवनेश पर हमला किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार और उसके साथियों की पहचान कर ली है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए टीमें तलाश में जुटी हैं।

माता-पिता का इकलौता बेटा था भुवनेश

भुवनेश के पिता संजीव नागर, जो किसान हैं, ने बताया कि भुवनेश उनका इकलौता बेटा था और बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। उनके अनुसार हमला करने वाले युवकों को भुवनेश जानता था। पिता ने बताया कि मार्च में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन विवाद का वास्तविक कारण उन्हें नहीं पता।

चार दिन पहले ही शुरू हुआ था चाकूबाजी विरोधी अभियान

यह वारदात ऐसे समय हुई है जब कोटा पुलिस ने शहर में चाकूबाजी और हथियार रखने के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। 2 अक्टूबर को पुलिस ने ‘ऑपरेशन H.A.W.K.’ शुरू किया था, जिसमें 54 पुलिसकर्मियों की नौ टीमें सरप्राइज चेकिंग और चाकू बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए लगाई गई थीं। अभियान शुरू होने के दिन ही शहर में एक हिस्ट्रीशीटर पर चाकू से हमले का मामला सामने आया था।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved