For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159086359
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर- देश में रेल के माध्यम से माल परिवहन परिदृश्य में नए बदलाव की अहम कड़ी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति अधिसूचित, सोमवार को शपथ संभव |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव में देवनानी-धर्मेंद्र गहलोत की अनबन खुलकर सामने: वार्ड 4 से पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय मैदान में, भाजपा को सीधी चुनौती |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा छोड़ने के लिए महिलाओं में मची होड़, नशा छोड़कर नई जिन्दगी की ओर बढ़ी महिलाएँ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — ब्लैक पेपर जारी कर सरकार पर बोला हमला, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को होने मतदान से पूर्व अब राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

राजस्थान न्यूज़: जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ

Post Views 01

September 7, 2026

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय को सोमवार को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

मुख्य सचिव ने पढ़ी नियुक्ति अधिसूचना

समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यपाल से जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना और वारंट पढ़कर सुनाया।

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता और जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के परिजन भी समारोह में शामिल हुए।

राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की शपथ के साथ राजस्थान उच्च न्यायालय में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई। उनकी नियुक्ति को न्यायिक प्रशासन और हाईकोर्ट के संस्थागत कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved