For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149132516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने शनिवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, | 

उदयपुर न्यूज़: इलाज में लापरवाही का आरोप, प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़

Post Views 321

June 3, 2026

कुम्हारों का भट्टा स्थित जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल का मामला

अनिल वनवानी / उदयपुर| कुम्हारों का भट्टा स्थित निजी जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में एक मरीज के इलाज को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को होश नहीं आने से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने अस्पताल का कांच का गेट तोड़ दिया और एक डॉक्टर के साथ मारपीट भी की। हालात इतने बिगड़ गए कि समझाइश के लिए पहुंचे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
जानकारी के अनुसार लसाड़िया के कूण निवासी कुलदीप जैन सड़क हादसे में घायल हो गए थे। कानोड़ के पास नीलगाय सामने आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से मरीज को होश नहीं आया और डॉक्टर संतोषजनक जवाब देने से बचते रहे।
मरीज के भाई कमलेश जैन ने आरोप लगाया कि उनका भाई अस्पताल में खुद चलकर आया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं बढ़ते हंगामे को देखते हुए भूपालपुरा, प्रतापनगर और सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने भी परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved