For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158767415
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  | 

उदयपुर न्यूज़: नींद खुली तो सामने थे हथियारबंद बदमाश! गर्दन पर चाकू रखकर पूछा- पैसे कहां हैं?

Post Views 401

May 30, 2026

महिला की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी-जेवरात चोरी

अनिल वनवानी / उदयपुर | संभाग के डूंगरपुर शहर की टाइगर हिल कॉलोनी में आज तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।  अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया और महिला की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी व जेवरात के बारे में पूछताछ की। बदमाश घर से नकदी, चांदी के जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टाइगर हिल कॉलोनी निवासी जया जैन पत्नी अनिल जैन सुबह करीब 4 बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले दूसरे कमरे की तलाशी ली, अलमारी खंगाली और वहां रखा सामान बिखेर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने घर में रखी खाद्य सामग्री भी खाई। इसके बाद बदमाश उस कमरे में पहुंचे जहां महिला सो रही थीं। महिला की आंख खुलते ही बदमाशों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और घर में रखे रुपयों व गहनों के बारे में पूछताछ करने लगे। अचानक सामने आए बदमाशों को देखकर महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।
महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बदमाशों को बताया कि पैसे मंदिर के पास रखे हैं। जैसे ही वह मंदिर की ओर बढ़ी, उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और पड़ोसियों को आवाज लगाई। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए। पड़ोसियों की आहट मिलते ही बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने से पहले बदमाश घर से एक मोबाइल फोन, 10 हजार रुपए नकद और दो जोड़ी चांदी की पायल लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिन निकलने से पहले हुई इस घटना से कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved