For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135936958
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे, भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर बकरा मंडी में चोरी और नकदी पार की दो वारदातें, CCTV में कैद हुए बदमाश, व्यापारियों में दहशत |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत हाथी भाटा गली स्थित होटल साहिबा के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी द्वारा आज 27 मई 2026 को विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च  |  Ajmer Breaking News: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में थार गाड़ियों से स्टंटबाजी और उत्पात, 4 बदमाश गिरफ्तार

Post Views 01

May 27, 2026

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई दो थार और एक स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात थार और अन्य कारों से स्टंटबाजी कर सड़क पर आतंक मचाने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हुए आपस में टक्कर मारी, डंडों और सरियों से वाहनों में तोड़फोड़ की तथा आमजन की जान खतरे में डाल दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई दो थार और एक स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार घटना 24 और 25 मई की रात की है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि पत्रकार चौराहे के पास नीमड़ी वाले बालाजी क्षेत्र में 20 से 30 वाहनों के जमा होने और झगड़े की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि 8 से 10 गाड़ियों में आए युवक सड़क पर तेज गति से वाहन दौड़ाते हुए एक-दूसरे की गाड़ियों में टक्कर मार रहे थे। बदमाशों ने डंडों, सरियों और पत्थरों से गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो वे गाड़ियां भगाकर फरार होने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें खदेड़ा और बड़ी वारदात होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद डीसीपी साउथ के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने लगातार दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास शर्मा (20) पुत्र दुर्गालाल शर्मा, महेश शर्मा (21) पुत्र प्रेमचंद शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी महेश और विकास एक ही गांव के हैं। दोनों टोंक जिले के पिपलू थाना. जयकिशनपुरा गांव के निवासी हैं। वहीं अन्य 2 आरोपियों में से एक लेखराज गुर्जर (23) पुत्र गिर्राज गुर्जर टोंक जिले के पिपलू थाना, अलीनगर का निवासी है, जबकि लोकेश लांबा (20) पुत्र कैलाश चौधरी टोंक के निवाई सदर में चतुर्भुजपुरा गांव का रहने वाला है।

हालांकि मामले में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई दो थार और एक काले रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य शामिल युवकों की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved