For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135922124
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे, भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर बकरा मंडी में चोरी और नकदी पार की दो वारदातें, CCTV में कैद हुए बदमाश, व्यापारियों में दहशत |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत हाथी भाटा गली स्थित होटल साहिबा के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी द्वारा आज 27 मई 2026 को विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च  |  Ajmer Breaking News: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त

Post Views 01

May 27, 2026

आयुक्त जनार्दन शर्मा ने कहा कि सरोवर की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में अब सख्ती बरती जाएगी।

पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त

 विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुष्कर में पवित्र सरोवर की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। सरोवर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और गंदगी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत घाटों पर अनाज बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने सरोवर के आसपास कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक की थैलियों में पैक किया गया एक क्विंटल से अधिक अनाज जब्त किया। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि घाटों पर श्रद्धालुओं को बेचा जाने वाला यह अनाज बड़ी मात्रा में सरोवर में डाला जाता है, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसके साथ ही अनाज की प्लास्टिक पैकिंग उपयोग के बाद खाली थैलियां घाटों और सरोवर क्षेत्र में फेंक दी जाती हैं, जो प्रदूषण का बड़ा कारण बन रही हैं। आयुक्त जनार्दन शर्मा ने कहा कि सरोवर की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में अब सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाटों पर अनाज बेचने वालों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई भी की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद घाट क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सरोवर क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पुष्कर सरोवर की धार्मिक और पर्यावरणीय गरिमा को सुरक्षित रखा जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved