Post Views 01
May 27, 2026
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान,
विश्व शांति एवं सामाजिक समरसता की कामना के साथ पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूँगरी, आसींद, जिला भीलवाड़ा में 1 जून एवं 2 जून को दो दिवसीय भव्य जोत आराधना महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।
महाजोत आयोजन समिति के प्रवक्ता भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि 51 पुजारियों द्वारा मालासेरी के प्रधान पुजारी हेमराज जी पोसवाल के सानिध्य में यह अनुष्ठान संपन्न होगा।
1 जून विश्व शांति और सामाजिक रास्ता के लिए विशेष अर्चना, पूरी रात विशेष शक्ति व आशीर्वाद प्राप्ति हेतु महायज्ञ होगा ।
2 जून को प्रातः 8:00 बजे मनोरथ पूर्ण जोत कर भगवान देवनारायण की तीनों रानियों का आह्वान किया जाएगा। 8 से 9:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं को तीनों माता के दर्शन व मनोकामना पूर्ति का अवसर पुजारियों से भविष्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हो पाएगा।
10 से 11:00 बजे रोग शोक निवारण महायज्ञ होगा ।
11:15 बजे 51 जोतों के साथ पुजारी पुनः सार्वजनिक दर्शन हेतु बाहर आएंगे। 1 घंटे तक रोग शोक निवारण के लिए आशीर्वाद देंगे ।रोगी के परिजन निदान के वक्त साथ रह सकेंगे।
समिति ने स्पष्ट किया कि प्रातः 8 से 9 और 11:15 से 12:15 के अतिरिक्त आमजन का महायज्ञ स्थल में प्रवेश वर्जित रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved