For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135926102
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे, भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर बकरा मंडी में चोरी और नकदी पार की दो वारदातें, CCTV में कैद हुए बदमाश, व्यापारियों में दहशत |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत हाथी भाटा गली स्थित होटल साहिबा के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी द्वारा आज 27 मई 2026 को विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च  |  Ajmer Breaking News: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें

Post Views 01

May 27, 2026

अजमेर उत्तर में पहली बार 18 हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएंगे प्रमुख चौराहे, रोशनी, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों से बदल रही अजमेर की तस्वीर


विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण

60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें

अजमेर उत्तर में पहली बार 18 हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएंगे प्रमुख चौराहे

रोशनी, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों से बदल रही अजमेर की तस्वीर

अजमेर, 27 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के कर-कमलों द्वारा बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में 10 हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को छतरी योजना, ममता स्वीट्स वैशाली नगर एवं जवाहर रंगमंच पर हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर खेल मैदान एवं पुष्कर रोड स्थित सिटी प्राइड के सामने भी हाई मास्ट लाइट स्थापित की जाएगी।

इससे पूर्व नगर निगम द्वारा भी शहर के विभिन्न स्थानों पर 8 हाई मास्ट लाइट लगाई गई थीं। इनमें घाटी वाले बालाजी मंदिर, नागफनी तिराहा, आनासागर पुलिस चौकी, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, चामुंडा चौराहा, मित्तल हॉस्पिटल तिराहा, शास्त्री नगर चुंगी एवं सावित्री चौराहा शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक के कार्यकाल में निरन्तर विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए जा रहे हैं। इनके परिणाम स्वरूप आज शहर परिवर्तन की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र में पहली बार 18 हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। इससे प्रमुख चौराहे एवं सार्वजनिक स्थान रोशन होंगे तथा व्यापारियों, पर्यटकों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मिनी मास्ट लाइटें भी स्वीकृत की गई हैं। अजमेर उत्तर से जुड़े नवीन ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक हजार से अधिक लाइटें लगाई गई हैं। शीघ्र ही नौसर घाटी से पुष्कर रोड तक हेरिटेज लाइटें भी स्थापित की जाएंगी। इससे दीपावली पूर्व शहर पूर्ण रूप से प्रकाशमान दिखाई देगा।

श्री देवनानी ने कहा कि रोशनी के साथ मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष कार्य किए जा रहे हैं। अजमेर उत्तर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक के सड़क निर्माण कार्य कराए गए है। पुष्कर घाटी में बड़े वाहनों की आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से नियंत्रित किया गया है तथा रिंग रोड के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण होंगे। अशोक उद्यान से अंबेडकर चौराहे तक सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। इससे आगंतुकों को शहर में प्रवेश के समय सुखद अनुभव प्राप्त होगा। अजमेर को सुंदर, स्वच्छ एवं श्रेष्ठ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगंतुक पर्यटक एवं शहरवासियों के लिए लेपर्ड सफारी, साइंस पार्क सहित विभिन्न पर्यटक स्थल विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

उन्होंने आमजन से जल संरक्षण में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पानी व्यर्थ नहीं बहाएं तथा लीकेज होने पर तत्काल मरम्मत कराएं। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही तीन नए रिजर्वायर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved