For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132071693
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण | 

राजस्थान न्यूज़: जल जीवन मिशन पर गरजे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बोले- पानी के पैसे में चोरी करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

Post Views 51

May 12, 2026

जैसलमेर। जैसलमेर में आयोजित दिशा समिति की बैठक के दौरान जल व्यवस्था और जल जीवन मिशन को लेकर गंभीर नाराजगी देखने को मिली। बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिले की पेयजल व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी दी।

बैठक के दौरान माहौल उस समय गंभीर हो गया जब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले का जल आपूर्ति तंत्र पूरी तरह “कोलैप्स” हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों की ओर देखते हुए कहा कि पानी की समस्याओं को देखकर उन्हें बेहद दुख हो रहा है।

इसके बाद उन्होंने ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि जल योजनाओं में भ्रष्टाचार या जनता के पैसे की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “अगर किसी ने पानी के पैसे में चोरी की, तो उसका अंजाम वैसा ही होगा जैसा गब्बर का हुआ था।”

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटालों के संदर्भ में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी पर जल जीवन मिशन में करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपों की जांच चल रही है। हाल ही में उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।बैठक में गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट कहा कि कोई भी ठेकेदार कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, यदि उसने जनता के अधिकारों और पानी जैसी मूलभूत सुविधा के साथ खिलवाड़ किया है तो कार्रवाई तय है।

इस बीच महेश जोशी को अदालत ले जाते समय मीडिया से हुई बातचीत भी चर्चा में रही। उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।”

जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी क्षेत्र में जल संकट लंबे समय से बड़ी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई गांवों में आज भी नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोग पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं।

जल जीवन मिशन को लेकर बढ़ते राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के बीच अब निगाहें जांच एजेंसियों और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved