For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132009651
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण | 

राजस्थान न्यूज़: कोटा अस्पताल प्रकरण पर सख्त हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, एम्स विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

Post Views 01

May 12, 2026

यह टीम ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण के कारणों, सर्जरी प्रक्रिया और अस्पतालों की व्यवस्थाओं की गहन जांच करेगी।

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कोटा के सीएडी सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया सहित विभिन्न अस्पतालों के अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और जयपुर से आई जांच टीम द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रसूताओं की मृत्यु अत्यंत संवेदनशील विषय है और चिकित्सा मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और अन्य केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों की टीम कोटा और बूंदी के अस्पतालों का दौरा करेगी। यह टीम ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण के कारणों, सर्जरी प्रक्रिया और अस्पतालों की व्यवस्थाओं की गहन जांच करेगी। जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट और नई एसओपी तैयार की जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिकित्सकों को सर्जरी के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कोटा संभागीय आयुक्त को एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश भी दिए, जो जिले के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, नर्सिंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आमजन का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। बैठक में अस्पतालों की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने, नर्सिंग और इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने तथा इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया। साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. निलेश जैन, डॉ. निर्मला शर्मा और डॉ. धर्मराज मीणा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved