For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125893911
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर के बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में जुए की फड़ पर बड़ी रेड,1 लाख 32 हज़ार की नगदी सहित 191 ग्राम चरस भी जब्त, ढाबा मालिक फरार, 5 गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 127 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम और पुष्कर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत बडलिया गांव में चोरों ने मचाया शोर, मकान के पीछे रोशनदान से घर में घुसकर लगभग 15 लाख के जेवर और नगदी की की चोरी |  Ajmer Breaking News: 14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी व जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया |  Ajmer Breaking News: सेन समाज के आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती मंगलवार को पूरे देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: आज 14.04.2026 को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर अग्निशमन विभाग द्वारा शहीद फायर फाइटर्स को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। |  Ajmer Breaking News: संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे देश सहित अजमेर में भी धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, |  Ajmer Breaking News: समानता, न्याय और अधिकारों के लिए बाबा साहेब के विचार राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला - भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: दूध के धंधे में रंजिश बनी जानलेवा साजिश! 1 लाख की सुपारी देकर बुजुर्ग पर करवाया हमला

Post Views 121

April 15, 2026

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

उदयपुर | जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला 12 दिन पहले हुआ था और जांच में सामने आया है कि दूध के कारोबार में चल रही आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लक्ष्मण सिंह और टीकम चंद उर्फ टिकसा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मनीष गमेती, वीरेंद्र सिंह उर्फ विजु और मनोहर सिंह अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की। जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़ित शंकरलाल और आरोपी लक्ष्मण सिंह दोनों दूध के व्यवसाय से जुड़े हुए थे और एक ही क्षेत्र में सप्लाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह को पीड़ित की बढ़ती सफलता से जलन थी, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुंबई में रहने वाले अपने साथी मनोहर सिंह के जरिए शूटरों से संपर्क किया और करीब 1 लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया। योजना के तहत हमलावरों को मौके पर पहुंचने का रास्ता खुद साजिशकर्ता ने दिखाया और हमला स्थल भी पहले से तय किया गया था। 2 अप्रैल को शंकरलाल पालीवाल वणी गांव से दूध लेकर बाइक से लौट रहे थे, तभी सुनसान रास्ते पर तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से उन पर पांच वार किए, जिसमें एक चाकू उनकी पीठ में फंस गया। हमलावर उन्हें मृत समझकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शंकरलाल को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved