Post Views 51
April 14, 2026
अजमेर में जुए की फड़ पर बड़ी रेड,1 लाख 32 हज़ार की नगदी सहित 191 ग्राम चरस भी जब्त, ढाबा मालिक फरार, 5 गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि अजमेर जिला स्पेशल टीम और कृष्णगंज थाना पुलिस ने “सुरक्षित अजमेर, नशामुक्त अजमेर” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जनाना अस्पताल के पास रावत होटल में जुआ खेलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी अरविंद पारीक, मनोज शर्मा ,महेन्द्र सिंह, अरविंद माहेश्वरी और चंचल सोनी को गिरफ्तार कर मौके से ₹1,32,582 की जुआ राशि बरामद की है। तलाशी के दौरान चंचल सोनी के पास 191 ग्राम अवैध चरस भी जब्त की गई। जिसको गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि ढाबा मालिक और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत, राजेश, रामनिवास, ओर थाने के कास्टेबल इमरान का विशेष योगदान रहा। वही आरोपियों के कब्जे से तीन वाहन भी जप्त किए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved