Post Views 11
April 14, 2026
आज 14.04.2026 को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर अग्निशमन विभाग द्वारा शहीद फायर फाइटर्स को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया।
इस दौरान अग्निशमन का ध्वज फहराने के साथ ही दो मिनट को मौन अग्निशमन के शहीदों की याद में रखा गया।
अग्नि शमन दिवस मनाये जाने के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए चीफ फायर ऑफिसर जे पी फुलवारी ने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 14 अप्रैल 1944 के मुम्बई के विक्ट्रोरिया डॉक में "एस एस. फोर्ट स्टिफिन" नामक जहाज में 1200 टन विस्फोटक, कपास व तेल के ड्रमों में आग लगने से हुए भीषण विस्फोट में पूरा मुम्बई अग्निकाण्ड की जद में आ गया था। इस घटना में आग पर काबू पाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान गँवा दी थी, जिनकी याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन साहसी अग्निशमन कर्मियो को सम्मानित किया जाता है।
इस दौरान शहर में एक जागरूकता रैली भी निकल गई जिसमें फायर फाइटर ने अपने अग्निशमन वाहनों के साथ लोगों को जागरूक किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved