For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: 14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी व जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया

Post Views 21

April 14, 2026

पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर को 1952 और 1954 में जिस तरह से लगातार अपमानित किया, उसे देश हमेशा याद रखेगा।

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी व जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महू, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में आंबेडकर जी से संबंधित स्थलों को राष्ट्रीय स्मारकों को पंचतीर्थ के रूप मे विकसित किया है,संविधान दिवस की शुरुआत: 2015 में,भाजपा सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की, ताकि उनके द्वारा संविधान के निर्माण को याद किया जा सके समरसता दिवस: के रूप मे 14 अप्रैल को पार्टी द्वारा राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनके विचारों के अनुरूप समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए है,बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, महिलाओं की शिक्षा और उनकी भागीदारी को लेकर संविधान में जो विचार रखे, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी केंद्र सरकार उनके एक और सपने को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पूरा करने जा रही है

मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा राजस्थान व जोधपुर के जिला संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह ने कहा कि पार्टी बाबा साहब के विचारों को 'विकसित भारत' के सपने के लिए आवश्यक मानती है और उनकी विरासत को देश की नींव मानती है, भाजपा का दावा है कि 'गरीब कल्याण' की उनकी नीतियां, विशेष रूप से वंचित वर्गों के लिए, सीधे बाबा साहेब के सामाजिक-आर्थिक समानता के दृष्टिकोण से प्रेरित है

वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री किशन सोनगरा ने कहा कि पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर को 1952 और 1954 में जिस तरह से लगातार अपमानित किया, उसे देश हमेशा याद रखेगा। नेहरू-गाँधी परिवार ने उन्हें चुनाव में हराने का हरसंभव प्रयास किया, एक समय ऐसा भी था जब इस देश में नेहरू-गांधी परिवार के इतर किसी को सम्मान नहीं दिया जाता था और आजादी के साठ वर्षों के बाद भी संविधान के शिल्पकार बाबा भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं मिला। जब संयुक्त मोर्चा की भाजपा समर्थित सरकार बनी, तभी पहली बार बाबा भीमराव अंबेडकर जी को भारत रत्न दिया गया, जबकि उससे पहले नेहरू-गांधी परिवार ने स्वयं को भारत रत्न दिया और आज वही लोग संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं। यदि उनके आदर्शों को थोड़ा भी आत्मसात किया होता और साठ वर्षों तक कार्य किया होता, तो आज संविधान की प्रति लेकर नहीं घूमना पड़ता। पंडित नेहरू ने बाबा भीमराव अंबेडकर को 1952 और 1954 में जिस तरह से लगातार अपमानित किया, उसे देश हमेशा याद रखेगा। संविधान के निर्माता को गांधी-नेहरू परिवार द्वारा जो सम्मान मिलना चाहिए था, उसके स्थान पर उन्हें चुनाव में हराने के प्रयास कर अपमानित करने का कार्य किया गया।

भाजपा शहर जिलाध्यक रमेश सोनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बाबा साहब के एक और सपने को पूरा करने जा रही है, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जो 16, 17, 18 अप्रैल को विशेष सत्र में आएगा, वह बाबा भीमराव अंबेडकर जी के उस सपने को पूरा करेगा, जिसमें उन्होंने नारी की भागीदारी की बात कही थी,आज के दिन हम सब बाबा भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और संकल्पित होते हैं कि पूरा भाजपा परिवार उनके विचारों तथा अपने प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के साथ आगे बढ़ेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाएगा

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश घाटे ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हेमन्त सांखला,सहसंयोजक अनिल नरवाल,जिला उपाध्यक्ष मोहन लालवानी,मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह जेदिया,रजनीश चौहान,हितेश डाबरिया,रचित कच्छावा,दीपक शर्मा,संदीप गोयल,जिला मंत्री अंकित गुर्जर,राधिका सोनी,बीना टांक,दीपक शर्मा, मनोज डिडवानिया,संदीप मखीजानी, जीतू रंगवानी, सुभाष जाटव,दिनेश धजा,विकास माथुर,नितेश कनोजिया, संजय जेदिया, जीवन तेजी, भोपाल कांत, विक्रम तंबोली, कैलाश बुराडिया,नाथू सिंह भाटी,रीना कुशवाहा, राजेश मिश्रा,चिराग चौधरी,विवेक रावत,नीरज पारीक,सुनील जैन,सर्वेश बजाज,सागर झांमनानी,आदि उपस्थित रहे