For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125692113
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर के बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में जुए की फड़ पर बड़ी रेड,1 लाख 32 हज़ार की नगदी सहित 191 ग्राम चरस भी जब्त, ढाबा मालिक फरार, 5 गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 127 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम और पुष्कर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत बडलिया गांव में चोरों ने मचाया शोर, मकान के पीछे रोशनदान से घर में घुसकर लगभग 15 लाख के जेवर और नगदी की की चोरी |  Ajmer Breaking News: 14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी व जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया |  Ajmer Breaking News: सेन समाज के आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती मंगलवार को पूरे देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: आज 14.04.2026 को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर अग्निशमन विभाग द्वारा शहीद फायर फाइटर्स को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। |  Ajmer Breaking News: संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे देश सहित अजमेर में भी धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, |  Ajmer Breaking News: समानता, न्याय और अधिकारों के लिए बाबा साहेब के विचार राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला - भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

Post Views 11

April 14, 2026

माल्यार्पण, संविधान की प्रस्तावना की शपथ एवं सम्मान समारोह के साथ आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

माल्यार्पण, संविधान की प्रस्तावना की शपथ एवं सम्मान समारोह के साथ आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

अजमेर, 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को अजमेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर सर्किल पर जिला स्तरीय माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने मीडिया से संवाद करते हुए बाबा साहब के संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जय प्रकाश चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रातःकाल से ही आमजन की बड़ी संख्या अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करती रही।

इसके पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर स्थित भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल एवं श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके बाद सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फाउण्डेशन फियोर दी लोटो इंडिया के अध्यक्ष एवं अजमेर निवासी श्री भवजीत सैनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved