Post Views 81
February 28, 2026
उदयपुर | पहाड़ी और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर अवैध नशे की खेती करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी भूरा गमेती के घर से 55 किलो सूखा गांजा, खेत से 120 किलो गीला गांजा और 256 किलो अफीम की अवैध खेती को जब्त किया... पुलिस के अनुसार अफीम की अनुमानित कीमत 80 लाख 90 हजार और गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी को तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद उदयपुर के कोटड़ा स्थित मांडवा थाना पुलिस ने भागा फला गांव के खापा इलाके में घेराबंदी कर आरोपी भूरा गमेती के घर और खेतों में दबिश दी। छापे के दौरान खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम और गांजे की खेती चलती मिली। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved