For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119659591
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सरकारी मंच से सियासी प्रहार, विकास पर सन्नाटा – अजमेर दौरे पर पीएम मोदी को लेकर धर्मेंद्र राठौड़ का हमला |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित युवा कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा का विरोध करने की सजा, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा,हम सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता से करते हैं काम, डबल इंजन सरकार.राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर, वादों को तेजी के साथ पूरा कर रही राज्य सरकार-  नरेन्द्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹ 12,236 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, केरल का नाम केरलम करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी

Post Views 01

February 25, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कुल 12,236 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई और बुनियादी ढांचे, ऊर्जा क्षेत्र तथा परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आठ प्रमुख निर्णयों पर सहमति बनी। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं सहित कई राष्ट्रीय स्तर के विकास कार्यों को स्वीकृति दी।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के तहत गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण (डबलिंग) को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा झारखंड में गम्हरिया-चांडिल सेक्शन तथा बिहार में पुनारख-किऊल रेल मार्ग के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। इन परियोजनाओं से माल और यात्री परिवहन की क्षमता बढ़ने के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में पावर सेक्टर में सुधारों को लेकर नीति स्तर के फैसले भी किए गए, जिनका उद्देश्य बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक सक्षम और वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है। साथ ही नागरिक उड्डयन और शहरी परिवहन के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दी, जबकि गुजरात में अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2B विस्तार परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

कैबिनेट के सबसे चर्चित फैसलों में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी देना शामिल रहा। अब राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत ‘केरल (नाम में बदलाव) विधेयक, 2026’ को केरल विधानसभा की राय लेने के लिए भेजेंगे। विधानसभा की प्रतिक्रिया प्राप्त होने के बाद केंद्र सरकार संसद में विधेयक पेश करेगी। संसद से पारित होने और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरलम’ हो जाएगा।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया था। मलयालम भाषा में राज्य का पारंपरिक नाम ‘केरलम’ ही है, जबकि हिंदी और अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं में इसे ‘केरल’ कहा जाता रहा है। नाम परिवर्तन का उद्देश्य राज्य की भाषाई पहचान, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्वरूप को अधिक स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना बताया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक को विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved