For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116813665
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: टीपी अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की थीम सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा,ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मनाया सड़क सुरक्षा महीना 2026 |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत त्रिदिवसीय प्रदर्शनी एवं सह-व्यापार मेले का हुआ भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: वंदे मातरम्-150 ,सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पराक्रम  दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ,मुख्यमंत्री ने 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की दी सौगात, बसंत पंचमी पर 75 लाख विद्यार्थियों ने की सामूहिक सरस्वती वंदना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 4 करोड़ रुपए की लागत से बने दो उच्च जलाशयों का किया लोकार्पण . 45 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशाल दोपहिया वाहन रैली का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वरूण सागर पर आयोजित मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ. के साथ नागरिक सुरक्षा, एस.डी.आर.एफ., अग्निशमन, चिकित्सा विभाग, पुलिस एवं आपदा मित्र शामिल हुए। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने जा रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार आयोजन हेतु अजमेर में मुख्य कार्यालय का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया । | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशाल दोपहिया वाहन रैली का आयोजन

Post Views 01

January 23, 2026

हेमू कालाणी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए राष्ट्रसेवा, साहस और आत्मबलिदान का जीवंत उदाहरण है।

राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशाल दोपहिया वाहन रैली का आयोजन

राष्ट्रप्रेम से ही बनेगा विकसित भारत-श्री वासुदेव देवनानी

अजमेर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद एवं शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से महान क्रांतिकारी हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर बुधवार को संगोष्ठी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में भव्य दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रहे। साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, श्री प्रकाश टहलियानी, श्री राजा डी. थारवानी, शिक्षाविद् लता अखानी, श्री मनीष देवनानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक श्री घनश्याम ठारवानी ने बताया कि संतों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सैकड़ों दोपहिया वाहनों के काफिले ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रभक्ति, बलिदान और एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। वहीं विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा रैली का स्वागत किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रप्रेम ही किसी भी समाज और देश की सबसे बड़ी शक्ति है और जब नागरिक अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं तभी देश प्रगति के शिखर तक पहुँचता है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का त्याग, संघर्ष और दूरदर्शिता प्रेरणा के रूप में कार्य कर रही है।

श्री देवनानी ने कहा कि हेमू कालाणी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए राष्ट्रसेवा, साहस और आत्मबलिदान का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऎसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है और शहीदों के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

इस अवसर पर पार्षद श्री रमेश चलानी ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के महासचिव श्री घनश्याम ठारवानी भगत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र रंगवानी, श्री अशोक मंगलानी, श्री आत्मप्रकाश उदासी, श्री दीपक निहालानी, श्री किशोर विधानी, श्री नितेश भाटिया, श्री दिलीप, श्री ललित देवानी, श्री घनश्याम गुवालानी, श्री भीष्म बदलानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved