Post Views 01
January 21, 2026
सांभर में सदाशिव व्यास मार्ग पर मकान की तराई को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, 4 घायल 3 को आई मामूली चोट
सांभर लेक | रिपोर्ट: गोस्वामी
सांभर कस्बे की सदाशिव व्यास मार्ग पर मकान निर्माण के दौरान तराई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बातचीत के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। घटना में कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 को मामूली चोटें आई हैं।सूचना मिलने पर पुलिस थाना सांभर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।हेड कांस्टेबल राजेंद्र मीणा द्वारा घायलों को शीघ्र सांभर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां अस्पताल प्रभारी डॉ. भाटी ने तत्काल उपचार व प्राथमिक उपचार प्रदान किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर संख्या 0007/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान निर्माण में तराई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। प्रथम पक्ष जगमोहन अजमेरा उम्र 66 साल पुत्र ग्यारसी लाल, विमला देवी पत्नी जगमोहन अजमेर उम्र 55 साल, विक्रम सिंह अजमेर पुत्र जगनमोहन 35 साल, संजय पुत्र जगनमोहन उम्र 43 साल। द्वितीय पक्ष राम सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 48, पृथ्वी सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 22, दिलीप सिंह पुत्र दुर्गा लाल उम्र 38 साल, दोनों पक्ष फिलहाल थाने में मौजूद है।पुलिस कार्यवाही जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved