For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116054188
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: युवा साथी केंद्र अजमेर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों की हुई विभागवार समीक्षा |  Ajmer Breaking News: महाराणा प्रताप युवा मंडल द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन अजमेर में किया गया।  |  Ajmer Breaking News: युवा सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रमों एवं कौशल दक्षता प्रदर्शनी का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: शिक्षा और सेवाभाव को जीवन का मूलमंत्र बनाकर विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनें : भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जी राम जी जनसभा का हुआ आयोजन,गांव का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने आगामी बजट में शामिल करने के लिए हितधारकों एवं आमजन से विस्तृत चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए।  |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली अजमेर जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने गांधी भवन परिसर में किया उपवास, |  Ajmer Breaking News: विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर में आठ साल से खाली महंत की गद्दी, परंपरा बनाम व्यवस्था का सवाल | 

अजमेर न्यूज़: विकसित भारत जी राम जी जनसभा का हुआ आयोजन,गांव का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

Post Views 01

January 12, 2026

जी राम जी से होगा गरीब, किसान एवं गांव का उत्थान - केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी

विकसित भारत जी राम जी जनसभा का हुआ आयोजन,गांव का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
जी राम जी से होगा गरीब, किसान एवं गांव का उत्थान - केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी
                           अजमेर, 12 जनवरी। विकसित भारत जी राम जी के संबंध में जनसभा का आयोजन पाटन में किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकसित भारत जी राम जी को गांव को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का मार्ग बताया। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी के अनुसार विकसित भारत जी राम जी से गरीब, किसान एवं गांव का उत्थान होगा। 
                           विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) के सम्बन्ध में सोमवार को जनजागरण अभियान के अन्तर्गत पाटन में जन सभा आयोजित हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के माध्यम से ग्रामीण भारत के भविष्य से जुडे परिवर्तन की चर्चा हो रही है। यह परिवर्तन उस सोच से जुडा है जिसने भारत को निराशा से विश्वास की ओर, सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर तथा योजनाओं से समाधान की ओर ले जाने का काम किया है। 
                           उन्होंने कहा कि देश की बहुत बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। यहां मौसमी बेरोजगारी और आय की अस्थिरता हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। यदि मौसम सही रहा तो सब ठीक, मौसम बिगडा तो पूरा साल बिगड जाता है। यही असुरक्षा हमारे किसान और श्रमिक झेलते आ रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कहते हैं कि भारत का भविष्य शहरों की ऊँची ईमारतों में नहीं, गांवों की मजबूत नींव में है।
                           उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि ग्रामीण उत्थान के बिना विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करना असमंभव है। गांव मजबूत होंगे तभी देश मजबूत होगा। किसान-श्रमिक समृद्ध होगा तभी भारत विकसित कहलाएगा। मनरेगा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए धरातल पर अपने उद्देश्यों को पूरी तरह प्राप्त नहीं कर पाई। सरकार ने परिवर्तन करते हुए ग्रामीण उत्थान, मजबूत आजीविका की गारंटी के साथ स्थायी रोजगार और कौशल को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) के नाम से योजना की शुरूआत की है।
                           उन्होंने कहा कि इस योजना के नाम में ही विकसित भारत की गांरटी का संदेश है। यह सिर्फ रोजगार की योजना नहीं बल्कि गांवों को सशक्त बनाने का मिशन है। जब भी कोई बड़ा परिवर्तन देश हित में आता है तो उसका विरोध किया जाता है। विपक्ष और कुछ लोग इसके बारे में जनता में भ्रम फैला रहे हैं। यह योजना गरीब को कमजोर नहीं मजबूत बनाती है। यह मजदूरी को छिनती नहीं बल्कि मजदूरी को सम्मान और भविष्य से जोड़ती है। यह भ्रम फैलाने वाले वही लोग है जो गरीबी को वोट बैंक बनाते रहे।
                           उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार देश को योजनाओं के साथ समाधान की जरूरत है। इसी सोच के साथ यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में आंशिक सुधार नहीं, उसमें बदलाव किया जाए। इस राष्ट्रीय विजन को राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार ने यह स्पष्ट किया कि विकास तभी पूर्ण होगा जब किसान को स्थायी आय मिले। श्रमिक को सम्मानजनक आजीविका मिले। गांव सरकारी सहायता का मोहताज नहीं हो बल्कि आत्मनिर्भर बने।
                           उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी अधिनियम ग्रामीण रोजगार की परिभाषा बदल रहा है। अब लक्ष्य सिर्फ काम देना नहीं है बल्कि काम के साथ कौशल, कौशल के साथ आय और आय के साथ स्थायित्व देना है। जी राम जी में 100 के स्थान पर अब 125 दिन काम मिलेगा। इस अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाएं, कृषि आधारित अवसंरचनाएं, डेयरी, पशुपालन, ग्रामीण वेयरहाउस और भण्डारण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यम जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे आजीविका तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
                           उन्होंने कहा कि ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए यह जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान कागजों से निकलकर गांवों की चौपाल तक जाएगा। सरकार किसान और श्रमिक के हित के लिए खड़ी रहेगी। आपसी संवाद होगा, कार्य होगा, और किसानों और श्रमिकों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। जी राम जी ग्रामीणों, किसानों, श्रमिकों के हित में, गांवों के उत्थान और आर्थिक स्थायी सशक्तिकरण के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। 
                           केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 27 करोड़ व्यक्ति गरीबी के दुष्चक्र से बाहर आए हैं। विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश और राज्य का कायाकल्प हो रहा है। सौ दिन का रोजगार देने वाली योजना को विकसित भारत का विश्वास दिलाने के लिए 125 दिन का रोजगार देने वाली विकसित भारत जी राम जी कहा जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। 
                           उन्होंने कहा कि अंग्रेज फूट डालो राज करो की नीति पर चलते थे। आजादी की बाद की सरकारों ने गरीब को गरीब रखने और अनपढ़ को अनपढ़ रखने के लिए गांव का विकास नहीं किया। पुरानी योजना भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। इसमें अगर ईमानदारी से काम होता तो देश का खाका बदल जाता। नई जी राम जी योजना से देश, राज्य एवं अजमेर की काया पलट जाएगी। श्रमिकों को भुगतान में 15 दिन से अधिक देरी पर 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 
                           उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से गांव के विकास की योजना बनेगी। ग्राम सभा सशक्त होगी। गांव सम्पन्न बनेंगे। गरीब और मजदुर को उसका वाजिब हक मिलेगा। श्रमिकों के कार्य को विकास से जोड़ा गया है। गरीब, वंचित एवं आदिवासी को लाभ मिलेगा। मजबूत गांव मजबूत भारत की बुनियाद बनकर सामने आएंगे। 
                           विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के संयोजक श्री महेन्द्र पाटनी ने कहा कि इस योजना को अधिक रोजगार देने के लिए आरम्भ किया है। इस सम्बन्ध में स्वार्थी तत्व दुष्प्रचार कर अफवाहें फैला रहे हैं। आज का ग्रामीण सजग है। वह इन बातों से भ्रमित नहीं हो रहा है। इस योजना से खेत और गांव का विकास सुनिश्चित किया गया है। जनसभा में धन्यवाद ज्ञापित श्री तेज सिंह राठौड़ ने किया।
                           इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, प्रशासक श्रीमती मनजीत कंवर, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved