Post Views 01
December 1, 2025
फुलेरा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो महिला आरोपी व मनचला युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
फुलेरा: रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी एंकर
फुलेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। राजकार्य में बाधा के 2019 के मामले में फरार चल रही दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कस्बे में एक छात्रा का पीछा कर रहे मनचले युवक को भी मौके पर दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी (IPS) के अनुसार, लूट प्रकरण में वांछित आरोपी मूलचंद को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को 17 नवंबर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष दोनों महिला आरोपी लंबे समय से फरार चल रही थीं।
एएसपी दूदू शिवलाल बैरवा, सीओ सांभरलेक अनुपम मिश्रा और थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर गोरा पुत्री रामदेव और मंजू पुत्री सीताराम पत्नी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी RJ 47 SJ 4357 को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रवि कुमार, सरदार सिंह, रमेश और महिला कांस्टेबल जमुना की अहम भूमिका रही।
इसी दौरान कस्बे में एक लड़की का पीछा कर रहे बाबूलाल पुत्र हरीशचंद निवासी तेजाजी चौक, सांभरलेक को भी पुलिस ने धारा 141 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकत पर शांति भंग में गिरफ्तार हो चुका है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved