For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109123715
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत घूघरा गांव में बीती रात चोरों ने परिवार को बाहर से बंद कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, |  Ajmer Breaking News: शहर भाजपा और महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ खोला मोर्चा  |  Ajmer Breaking News: तिलोरा गांव में दर्दनाक हादसा, नाडी में डूबने से दो बहनों की मौत |  Ajmer Breaking News: पंजाब में सैलाबी मुसीबतो के खात्मे के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में खुसूसी दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मुस्लिम घोसी समाज द्वारा नौवां सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की गई। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय विद्यालय नासिराबाद के अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल गणेश सिंह सामंत ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित  |  Ajmer Breaking News:  राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम - 2025  बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य पर हुआ मंथन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत नाबालिग बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: सुभाष नगर समपार फाटक के नजदीक डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर बजरी से भरा ट्रैक्टर पलटा, | 

अजमेर न्यूज़: शहर भाजपा और महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ खोला मोर्चा 

Post Views 01

September 14, 2025

डोटासरा की पुतले की शव यात्रा निकालकर पहनाई जूते की माला, गांधी भवन चौराहे पर जलाया डोटासरा का पुतला

शहर भाजपा और महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ खोला मोर्चा 

डोटासरा की पुतले की शव यात्रा निकालकर पहनाई जूते की माला, गांधी भवन चौराहे पर जलाया डोटासरा का पुतला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद जहां प्रदेश स्तर पर भाजपा में गुस्सा ओर आक्रोश है तो वहीं कांग्रेस ने भी डोटासरा की अमर्यादित भाषा और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी पर मुंह सिल रखा है।
अजमेर भाजपा महिला मोर्चा और शहर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को डोटासरा के विरुद्ध गांधी भवन के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। डोटासरा के पुतले की शव यात्रा निकाल कर जूतों की माला पहनाने के बाद बीच चौराहे पर डोटासरा का पुतला जलाया। 
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की खराब मानसिकता वाले गोविंद सिंह डोटासरा ने लगातार पांचवी बार जीतकर विधायक ओर विधानसभा अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी के लिए अशोभनिय शब्दों का प्रयोग किया, जो निंदनीय है। देवनानी का ये अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के लोग मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। ये वो पार्टी है, जो ब्लैकमेल कांड में शामिल रही है। ये आपसी फूट में अपने नम्बर बढाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में बैठने तक नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते।ऐसे लोगों को विधानसभा से निष्कासित किया जाना चाहिए। डोटासरा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि डोटासरा द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए बयान में कहा था कि स्पीकर कांग्रेस विधायकों की जासूसी करवा रहे हैं। महिला विधायक किस वेशभूषा में बैठी हैं? कैसी अवस्था में बैठी हैं? क्या बातें कर रही हैं? हम एक, दो, तीन नंबर के नेताओं पर तो नजर है ही, इसके अलावा महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती कि एक स्पीकर जैसी संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति हमारे प्रतिपक्ष की महिला विधायक बहनों के लिए अपने रेस्ट रूम में कैमरा लगाकर उसका एक्सेस रखता है। ऐसे व्यक्ति को डूब के मर जाना चाहिए।

इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा में गहरा गुस्सा और आक्रोश व्याप्त हो गया है। और उन्होंने संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved