Post Views 41
July 11, 2025
श्री देवनानी निम्बार्क तीर्थ पहुँचें
श्री देवनानी ने पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री श्रीजी का किया अभिनन्दन
अजमेर , 11 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को अजमेर स्थित निम्बार्क तीर्थ पहुँचे। श्री देवनानी ने आचार्य पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री 'श्रीजी' का अभिनन्दन किया। श्री देवनानी ने अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य पीठ, निम्बार्क तीर्थ के पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री "श्रीजी" महाराज से आशीवार्द भी प्राप्त किया। निम्बार्क पीठ अनादि काल से वेदों, संस्कृत और भगवद्भक्ति का प्रकाश चारों ओर फैला रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved