For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106395795
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: विश्व जनसंख्या दिवस,अजमेर जिले को मिला राज्य स्तर पर सम्मान |  Ajmer Breaking News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, 298 बालिकाओं के मनाए जन्मोत्सव |  Ajmer Breaking News: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना, ब्लॉक विकास रणनीति (बीडीएस) के अनुमोदन की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: एलिवेटेड रोड राम सेतु ब्रिज पर अदालत की आदेश से फिर से शुरू हुआ आवागमन आरएसआरडीसी द्वारा दिया गया शपथ पत्र, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति की ओर से सांवरिया सेठ धार्मिक यात्रा शनिवार सुबह अजमेर जोन्सगंज से होगी रवाना |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्र संघ चुनाव जल्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से संबंधित पनी ग्राम चौक व्यापारिक संगठन और डिग्गी बाजार जनरल मर्चेंट के व्यापारियों ने रोष प्रकट किया और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन करके नारे लगाए |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाला गैंगस्टर जसवीर सिंह खरवा गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Post Views 31

July 11, 2025

सड़क निर्माण कार्यों में लगभग 1600 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य 85 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ


               

अजमेर, 11 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को वार्ड 80 में स्थित आशापुरा नगर में शीतला माता मंदिर के पास विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्यों में लगभग 1600 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य 85 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा वर्षा ऋतु में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

                विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सशक्त विकास कराया जा रहा है। आशापुरा नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग रही है। सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और स्थाई आवागमन सुनिश्चित करेगा।

                उन्होंने कहा कि अजमेर शहर का समग्र विकास उनका प्रमुख लक्ष्य है। नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के समन्वय से आधारभूत संरचना विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर योजनाबद्ध रूप से सड़कों, नालियों, पेयजल एवं विद्युत सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है। इससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

                श्री देवनानी ने आमजन से अपील की कि विकास कार्यों में भागीदारी निभाते हुए वे स्वच्छता, सहयोग और निगरानी में भी सक्रिय रहें। इससे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकेगा। सबके सहयोग से स्वच्छ, श्रेष्ठ एवं स्मार्ट अजमेर शहर का निर्माण होगा।

                इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान, विक्रम सिंह राठौड़, आशीष शर्मा, पंडित दिव्य प्रकाश, शकुंतला चौहान, राजू कुमार लालवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved