Post Views 81
July 4, 2025
अनिल वनवानी . उदयपुर। सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इसका रिनोवेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है। 354 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे इस कार्य में मेवाड़ की विरासत और आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि पश्चिम और पूर्व दोनों ओर की स्टेशन बिल्डिंग का संरचनात्मक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिनिशिंग कार्य जारी है। दोनों इमारतें जी प्लस 3 होंगी। जिनका क्षेत्रफल क्रमशः 6000 और 5800 वर्ग मीटर होगा। पार्किंग सुविधा के लिए 11,500 वर्ग मीटर क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 20 लिफ्ट और 26 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। साथ ही 268 मीटर लंबा स्काई वॉक और 10 हजार वर्ग मीटर प्लेटफार्म शेल्टर बनाया जा रहा है। 4032 वर्ग मीटर में एयर कॉनकोर्स बनेगा जिसमें कैफेटेरिया, फूड कोर्ट। एग्जीक्यूटिव लाउंज, पर्यटक सूचना केंद्र और 1000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही, 43 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज़ पर विकसित किया जा रहा है। जिसमें 2020 केवीए सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं। यह स्टेशन आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पुनर्विकसित किया जा रहा है। जिससे प्रतिदिन 40,000 यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved