For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106392764
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: विश्व जनसंख्या दिवस,अजमेर जिले को मिला राज्य स्तर पर सम्मान |  Ajmer Breaking News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, 298 बालिकाओं के मनाए जन्मोत्सव |  Ajmer Breaking News: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना, ब्लॉक विकास रणनीति (बीडीएस) के अनुमोदन की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: एलिवेटेड रोड राम सेतु ब्रिज पर अदालत की आदेश से फिर से शुरू हुआ आवागमन आरएसआरडीसी द्वारा दिया गया शपथ पत्र, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति की ओर से सांवरिया सेठ धार्मिक यात्रा शनिवार सुबह अजमेर जोन्सगंज से होगी रवाना |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्र संघ चुनाव जल्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से संबंधित पनी ग्राम चौक व्यापारिक संगठन और डिग्गी बाजार जनरल मर्चेंट के व्यापारियों ने रोष प्रकट किया और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन करके नारे लगाए |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाला गैंगस्टर जसवीर सिंह खरवा गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जयपुर रोड अशोक उद्यान के पास शहर जिला कांग्रेस ने किया स्वागत,

Post Views 11

June 28, 2025

मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने सरकार पर लगाएं इल्जाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जयपुर रोड अशोक उद्यान के पास शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,

मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने सरकार पर लगाएं इल्जाम

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को लोकतंत्र और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। यह सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं। देश में नफरत फैलाकर संसाधनों का दुरुपयोग कर सरकार चला रहे हैं। मुझे डर है कि अब उनके मंत्री और बड़े लोगों का नंबर न आ जाए। वही, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसीबी अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर कहा कि एसीबी के अधिकारियों को खुद एसीबी पकड़ रही। इससे समझ सकते हैं कि कुएं में भांग मिल चुकी है। डोटासरा और टीकाराम जूली का शनिवार को जयपुर से जोधपुर जाते समय जयपुर रोड अशोक उद्यान के पास अजमेर के कांग्रेसी नेताओं ने माला और दुपट्टा पहना कर दोनों का स्वागत किया।
इस मौके पर मिडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। बजट का इंप्लीकेशन नहीं है। किसान और नौजवान परेशान है। मुख्यमंत्री केवल भाषण देने में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कह रहे थे कि संविधान को बदलना चाहते हैं। यह नफरत फैलाना चाहते हैं और देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। आरएसएस के हिसाब से अपना संविधान लिखना चाहते हैं। जो कानून हट गया, जिसके लिए इंद्रा गांधी ने गलती मानी थी। उसके 50 साल बाद भी ये वो बात दोहराते है। अघोषित आपातकालीन इन्होंने लगा रखा है। ये लोग चुनाव नहीं करवा रहे है। इनका प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव नहीं हुए है।

सरदारशहर में अविश्वास प्रस्ताव था। एडीएम को लगाया गया और वे अचानक से बीमार पड़ गया। स्टे नहीं मिला तो उन्हें कह दिया कि बीमार पड़ जाए। भरतपुर में डेढ़ साल से चुनाव नहीं करवाए जा रहे है। ये सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं।
एसीबी अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर डोटासरा ने कहा कि मुझे डर लग रहा है कि उनके (बीजेपी) मंत्री और बड़े लोगों का नंबर न आ जाए। ये दोनों हाथों से लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी इतनी हावी है कि इनको किसी की परवाह नहीं है। मंत्री किरोड़ीलाल खुद छापेमारी में लगे हुए हैं। छापे ब्यूरोक्रेसी और अधिकारी डालेंगे। मंत्री मॉनिटरिंग करेंगे और बाद में कार्रवाई
कोऑपरेटिव के माध्यम से एमपी की खाद, जो नकली पाई गई। उसके करोड़ों रुपए देकर सरकारी मदद देकर बैंकों से लोन दिलाकर दिलाई गई थी। वह कहीं न कहीं किसानों तक पहुंची होगी। अगर किसान ने उस जहर को बो दिया तो उसको क्या मिलेगा। यह जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नहीं है। इनके प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हैं जो किरोड़ीलाल कर रहे है। वह उनकी पार्टी का काम नहीं है। डोटासरा ने कहा- ये दिशाहीन सरकार है, जो कुछ भी नहीं कर पा रही है।

बर्खास्त विधायक कंवरलाल मीणा के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि यह संविधान को नहीं मानने वाले लोग हैं। 2 साल नगर निकाय के चुनाव को हो चुके हैं। चुनाव तक नहीं करवाए जा रहे हैं। परिसीमन के नाम से इन्होंने चुनाव अटका रखे हैं। सूचना मिली है कि उनकी समय सीमा समाप्त होने के बावजूद भी राजेंद्र राठौड़ ने अधिकारियों को बुलाया और कहा कि जो हमने कह दिया, वह कर दो। अधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट की पालना नहीं करेंगे तो हाईकोर्ट हमारे ऊपर कंटेम्प्ट लगा देगा। तब उन्हें कहा गया कि डेढ़ साल तक चुनाव नहीं करवाने हैं। राजेंद्र राठौड़ का मन है कि 12 महीने डेढ़ साल तक चुनाव नहीं करवाने हैं। यह उसी में लगे हुए हैं कि आगे से कभी चुनाव न हो।

जोधपुर में स्कूल के लोकार्पण विवाद पर डोटासरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कह दिया कि जब मुझे पता लगा तो मैंने ही मना कर दिया। दूसरी बात कहना चाहता हूं कि अगर तीन बार का मुख्यमंत्री अगर किसी स्कूल के उद्घाटन में सम्मान से बुलाया गया। अगर वह चला जाता तो क्या आफत आ जाती? क्या स्काई लैब पड़ जाता? क्या सरकार गिर जाती? क्या स्कूल अछूत हो जाता? सरकार के लोग छोटी संकीर्ण मानसिकता की बात कर रहे हैं। कुएं में ही भांग मिल चुकी है।
 नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार दोनों हाथों से राजस्थान की संप्रदा को लूटने में लगी है। टेंडर भी नियम विरुद्ध अपने लोगों को फायदा देने के लिए किया जा रहे हैं।  एसीबी के अधिकारियों को खुद एसीबी पकड़ रही है। इससे समझ सकते हैं कि कुएं में ही भांग मिल चुकी है। कितने लोग ऐसे हैं, जिन पर केस दर्ज हो चुके हैं लेकिन उन्हें अभियोजन स्वीकृति सरकार नहीं देती है। बस अपने चहेते लोगों को बचाने का काम कर रही है। प्रदेश में एक प्रकार से सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कंवरलाल मीणा प्रकरण में भी सरकार उन्हें बचाना चाहती है। पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। कैबिनेट ने राज्यपाल को सिफारिश भेजी कि उनकी सजा कम कर दी जाए। ऐसे तो जेल में बंद सभी गुंडे मवालियों की भी सजा कम कर दो। संविधान को कमजोर और बदलने का काम किया जा रहा है। यह राजस्थान और देश की जनता देख रही है। यही कहूंगा कि आपको जनता देख रही है। आप सदा सत्ता में बने नहीं रहेंगे। जनता ने 5 साल के लिए चुना है। जनता के हित में काम कीजिए। योजनाओं का लाभ जनता को दिया जाए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved