Post Views 31
June 28, 2025
जिला कलेक्ट्रेट के बाहर सोफिया कॉलेज की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक,
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवती ओर महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों की दी जानकारी
शनिवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कानून में प्रदत्त महिलाओं के फंडामेंटल राइट्स की जानकारी देने के लिए महिलाओं और लड़कियों को नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया। इस मौके पर छात्राओं ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और पब्लिक प्लेस में छेड़छाड़ के मामलों में महिलाओं और लड़कियों को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और दोषी को सजा दिलाने की बात नाटक के माध्यम से बड़े ही संवेदनशीलता के साथ समझाइ। छात्राओं ने बताया कि आज के दौर में संविधान और कानून में लड़कियों को अपनी सुरक्षा और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के कई अधिकार प्राप्त हैं, जरूरत है तो सिर्फ हिम्मत और साहस की ।जिसको लेकर आज अलग-अलग स्थान पर हम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यही अलख जगा रहे हैं कि अबला हूं पर कमजोर नहीं अपने खिलाफ हुए हर जोर-जुल्म की आवाज अब कानून तक जाएगी और दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved