For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174019081
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: नई नीतियों और ठोस कदमों से राजस्थान में बना अभूतपूर्व निवेश माहौल, समिट से पहले ही ₹35 लाख करोड़ के एमओयू: भजनलाल शर्मा

Post Views 191

December 9, 2024

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने राजस्थान की नवाचार परंपरा की सराहना करते हुए जयपुर में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जैसी परियोजनाओं का उदाहरण दिया।

राजस्थान में पहली बार आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 ने राज्य को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्घाटन सत्र में जानकारी दी कि समिट से पहले ही ₹35 लाख करोड़ के एमओयू संपादित हो चुके हैं। यह निवेशकों के राजस्थान की सरकार और यहां की नीतियों पर विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले वर्ष में ही समिट का आयोजन किया ताकि निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके। यह समिट राजस्थान के विकास और निवेश के नए अवसरों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।"

प्रधानमंत्री मोदी को ‘विकसित भारत के शिल्पकार’ की उपमा: मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समिट में भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "यह राजस्थान के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।"राजस्थान के विकास के लिए ठोस कदम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में सुधार और 10 नई नीतियां लागू कर निवेश को प्रोत्साहित किया है। इसके अलावा:पूंजीगत व्यय में 65% की वृद्धि की गई है।9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई गई है।अक्षय ऊर्जा उत्पादन को 30 गीगावाट से 125 गीगावाट तक बढ़ाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य भी घोषित किया।

उद्योगपतियों की भागीदारी और प्रतिबद्धताएं: वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा, "राजस्थान में प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि विकास की अपार संभावनाएं देती है। हमारा लक्ष्य 5 लाख लोगों को रोजगार और राजस्व में तीन गुना वृद्धि करना है।"

अडानी समूह के एमडी करण अडानी ने राजस्थान में ₹7.5 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या 23% से घटकर 11% हो गई है।

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला ने राजस्थान में अपने समूह की मजबूत उपस्थिति की चर्चा की। उन्होंने मिनरल, इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का भरोसा दिया।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने राजस्थान की नवाचार परंपरा की सराहना करते हुए जयपुर में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जैसी परियोजनाओं का उदाहरण दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved