For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169311848
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: सतत विकास के लक्ष्य-2030 (एसडीजी) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Post Views 101

December 9, 2024

सतत विकास के लक्ष्य-2030 (एसडीजी) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
             अजमेर, 9 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सतत विकास लक्ष्य की क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग श्री फूल सिंह द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के उद्गम, 17 लक्ष्यों, संकेतक, टारगेट्स के बारे में बताया इसमें गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा,  लैंगिक समानता, जलवायु विस्तृत प्रकाश डाला गया। 
             सांख्यिकी निरीक्षक, कार्यालय संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग गुलशन मनवानी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सतत विकास के लक्ष्यों के दो लक्ष्यों गरीबी का अंत एवं भुखमरी समाप्त करना पर विस्तृत चर्चा करते हुए दोनों लक्ष्यों के राजस्थान एसडीजी इंडेक्स वर्ष 2024 में लक्ष्य एक में 8 संकेतकों का उपयोग किया गया। इन संकेतकों द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। लक्ष्य एक में जिले की रैंकिंग 11 है। इस लक्ष्य को पूरा करने में विभिन्न विभागों की भूमिका बताई गई ।
             सतत विकास के लक्ष्य में उद्देश्य भुखमरी समाप्त करना के संकेतकों का विवरण देते हुए राजस्थान एसडीजी इंडेक्स वर्ष 2024 में उपयोग लिये गए 11 संकेतकों में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराये गए डाटा एवं उनकी उपयोगिता के बारे में चर्चा की गई। सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गयी। 
बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रूद्रा रेणु, पुलिस उप अधीक्षक श्री हनुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved