For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122299914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

राजस्थान न्यूज़: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024: एमएसएमई कॉन्क्लेव में 7,000 से अधिक उद्यमी और युवा एंटरप्रेन्योर होंगे शामिल

Post Views 311

December 8, 2024

कॉन्क्लेव के संयोजक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन एमएसएमई क्षेत्र में नए अवसरों को सृजित करने और उद्यमियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास है।

राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी निवेश शिखर सम्मेलन ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ के तहत 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉराजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी निवेश शिखर सम्मेलन ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ के तहत 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से 7,000 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में युवा एंटरप्रेन्योर और इन्क्यूबेशन सेंटर्स से जुड़े छात्र भी शामिल होंगे, जिससे कॉन्क्लेव को व्यापकता मिलेगी।न्क्लेव में प्रदेश भर से 7,000 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में युवा एंटरप्रेन्योर और इन्क्यूबेशन सेंटर्स से जुड़े छात्र भी शामिल होंगे, जिससे कॉन्क्लेव को व्यापकता मिलेगी।

कॉन्क्लेव के संयोजक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन एमएसएमई क्षेत्र में नए अवसरों को सृजित करने और उद्यमियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल जेईसीसी पर क्षमता से अधिक प्रतिभागियों की व्यवस्था की गई है। जो लोग हॉल में स्थान नहीं पा सकेंगे, उनके लिए एग्जीबिशन एरिया में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे वे सत्रों का लाइव प्रसारण देख सकें।

प्रदेश के विभिन्न इन्क्यूबेशन सेंटर्स से करीब 1,000 युवा एंटरप्रेन्योर इस कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इन्क्यूबेशन सेंटर्स, विश्वविद्यालयों और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साहजनक भागीदारी दर्ज कराई है।

एंट्री पास वितरण प्रक्रिया

एमएसएमई कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए एंट्री पास वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जीएम डीआईसी ऑफिस के माध्यम से सभी जिलों में पास वितरित किए जा रहे हैं। जयपुर और अन्य जिलों के पंजीकृत प्रतिभागियों को 9 और 10 दिसंबर को भी पास जारी किए जाएंगे।

मिश्रा ने बताया कि अभी तक 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू साइन हो चुके हैं। इनमें से 70% निवेश सोलर एनर्जी के क्षेत्र में होने की संभावना है। यदि इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन होता है, तो प्रदेश के लघु उद्योगों को बिजली की कटौती से राहत मिलेगी और उत्पादन में तेजी आएगी।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जजोदिया, और जयपुर अंचल सचिव सुनीता शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव लघु उद्योगों को नए अवसर और नेटवर्किंग का मंच प्रदान करेगा।

एमएसएमई कॉन्क्लेव से न केवल प्रदेश के उद्यमियों और युवाओं को एक मंच मिलेगा, बल्कि यह राजस्थान के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उद्यमियों और युवाओं के साथ प्रदेश की प्रगति की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved