For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95546964
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 , साप्ताहिक बुलेटिन अजमेर स्वीप  एक्सप्रेस के प्रवेशांक का हुआ विमोचन |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024, सीआरपीएफ के जवानों ने किया मतदान के लिए जागरूक  |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024, कौशल केन्द्र में हुआ स्वीप कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: वोट वृक्ष संकल्प पातियों से सजा, हम अपना वोट जरूर देंगे इस संकल्प के साथ वोट वृक्ष की पत्तियां अपना संदेश देने लगी |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, द्वितीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 28 मार्च को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना, , अभ्यर्थी 4 अप्रेल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अस्पताल अधीक्षक के पद पर नियुक्त डॉक्टर अरविंद खरे ने पहली बार पत्रकारों से की बातचीत |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम नांद में फायरिंग का मामला सामने आया । जहा युवक ने अपने गले में फायरिंग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अजमेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने किया दावा राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी 15 सीटें ,केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार,राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री  |  Ajmer Breaking News: #मधुकर कहिन, लोकतंत्र की छोटी बहना ईवीएम का इंटरव्यू, नरेश राघानी |  Ajmer Breaking News: महंत अनादि सरस्वती ने गत 16 मार्च 2024 को  संघ की सहयोगी शिक्षण संस्था विद्याभारती विद्यालय मदार के प्रबुद्ध जन सम्मेलन के समारोह में अध्यक्षता की । | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: International Women’s Day 2023: 8 मार्च को क्यों मनाते हैं महिला दिवस, जानिए इस साल की थीम, आप भी नीचे कमेंट कर रख सकते हैं अपने विचार

Post Views 771

March 8, 2023

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। सर्वप्रथम वर्ष 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1977 में इसे अधिकारिक मान्यता प्रदान की गई।विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को न्यूयॉर्क में वर्ष 1908 की कपड़ा श्रमिकों की हड़ताल के सम्मान में नामित किया, जहाँ महिलाओं ने कामकाजी परिस्थितियों के खिलाफ विरोध किया था। हालाँकि अमेरिका में इसके बीज बहुत पहले बोये जा चुके थे जब वर्ष 1848 में महिलाओं को गुलामी विरोधी सम्मेलन में बोलने से रोक दिया गया।

थीम IWD 2023:
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है #EmbraceEquity (एंब्रेस इक्विटी)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य:

  1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के उद्देश्य समय के साथ और महिलाओं की समाज में स्थिति बदलने के साथ परिवर्तित होते आ रहे है। शुरुआत में जब 19 वीं शताब्दी में इसकी शुरुआत की गई थी, तब महिलाओं ने मतदान का अधिकार प्राप्त किया था, परंतु अब समय परिवर्तन के साथ इसके उद्देश्य कुछ इस प्रकार है:-
  2. महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला और पुरुषो में समानता बनाए रखना है। आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है। नौकरी में जहां महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाए आज भी पिछड़ी हुई है। 
  3. कई देशों में अब भी महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ी हुई है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले भी अब भी देखे जा सकते है। महिला दिवस मनाने के एक उद्देश्य लोगों को इस संबंध में जागरूक करना भी है। 
  4. राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अब भी महिलाओं की संख्या पुरुषो से कई पीछे है और महिलाओं का आर्थिक स्तर भी पिछड़ा हुआ है। महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य महिलाओं को इस दिशा में जागरूक कर उन्हे भविष्य में प्रगति के लिए तैयार करना भी है।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved