For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174577250
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक में अवैध पशु परिवहन को रोकने के दिए निर्देश

Post Views 91

January 13, 2023

पशुपालकों के अलावा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता व, जिले में गायों के पुनर्वास के लिए भूमि के चिन्हीकरण के बारे में भी बैठक में चर्चा की गई। 

पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित
       अजमेर, 13 जनवरी।अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक में अवैध पशु परिवहन को रोकने के निर्देश दिए गए।
      अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक में कहा कि पशुओं का अवैध परिवहन रोकने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। पशुपालकों के अलावा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है। जिले में गायों के पुनर्वास के लिए भूमि के चिन्हीकरण के बारे में भी बैठक में चर्चा की गई। 
     उन्होंने कहा कि पशुओं की संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा एस्केड योजना संचालित की जा रही है। इसके अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर आयोजन की समय सारणी तय कर ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस किया जाए। पशु कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
      उन्होंने कहा कि जिले में पशु कल्याण पखवाड़ा आयोजित करने के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को  निर्देश दिए गए। पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर बैठक में विचार विमर्श किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा गतिविधियों का कलैण्डर बनाया जाएगा। इसके आधार पर विभिन्न स्टैक हॉल्डर्स द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पशु कल्याण पखवाड़े में गतिविधियों के आयोजन में स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं एवं भामाशाओं का सहयोग लिया जाए।
     इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रफुल्ल माथुर, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. प्रवीण माथुर सहित विभागीय अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved