Post Views 81
January 13, 2023
राजस्थान सरकार के स्वैच्छिक विकास बोर्ड चेयरमेन (राज्य मंत्री) व प्रदेश कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अजमेर जिले के प्रभारी मुमताज मसीह के आज अजमेर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल के नेत्रत्व में सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पूर्ण सक्रियता के साथ शामिल होकर कांग्रेस नेत्रत्व की मंशा के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर मुमताज मसीह का स्वागत करने व मुलाकात करने वालों में शैलेंद्र अग्रवाल के साथ आरिफ खान, उमेश शर्मा, हरि प्रसाद जाटव, हेमराज बारोलिया, मनीष सेन, शमशुद्दीन, चेतन पंवार, पुनीत सांखला आदि सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved