For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174577240
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: एस्केड योजनांतर्गत पुष्कर पशु चिकित्सालय में ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजन, पशुओं की देखभाल और सरकारी योजनाओ की जानकारी साझा, ब्लॉक के 40 से अधिक पशुपालक हुए शामिल,

Post Views 11

January 13, 2023

मौसम के अनुसार हो पशुओं की उचित देखभाल, सरकारी योजनाओं का ले पशुपालक लाभ,टीकाकरण के जरिए बढ़ाई जा सकती है पशुओं की आयु

एस्केड योजनांतर्गत पुष्कर पशु चिकित्सालय में ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजन, पशुओं की देखभाल और सरकारी योजनाओ की जानकारी साझा, ब्लॉक के 40 से अधिक पशुपालक हुए शामिल,

पुष्कर के राजकीय पशु चिकित्सालय में एक दिवसीय एस्केडयोजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और सरकारी योजनाओं से पशुपालकों को मिलने वाले लाभ से पशुपालकों को अवगत कराया गया। इस दौरान ब्लॉक के 40 से अधिक पशुपालक शिविर में शामिल हुए।

मौसम के अनुसार हो पशुओं की उचित देखभाल, सरकारी योजनाओं का ले पशुपालक लाभ

एक दिवसीय एस्केडयोजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय जनजागरूकता पशुपालक शिविर के के दौरान शिविर प्रभारी डॉ विष्णु प्रकाश बरवड ने पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, प्रबंधन व पशु बीमा के साथ साथ राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान व कैंप से संबंधित जानकारी दी । डॉ विष्णु ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं का मौसम के हिसाब से प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के अनुसार ही पशुपालकों को पशुओं के रहन-सहन और उनके आहार में परिवर्तन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पशुओं की बीमा के लिए योजना चलाई जा रही है । जिसमें राज्य सरकार और पशुपालक अपनी अपनी भागीदारी जमा करवा कर पशुओं का बीमा करवा सकते हैं। जिसके चलते यदि किन्हीं कारणों से पशु की मृत्यु हो जाए। तो बीमा के क्लेम के जरिए पशुपालक दूसरा पशु खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशुधन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके जरिए बकरी पालन, गोवंश पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन के लिए पशुपालकों को लोन का प्रावधान दिया गया है। जिसमें एसटीएससी को 33.33% जनरल कैटेगरी में 25% सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें 10% भागीदारी पशुपालकों की भी होती है। लोन के लिए आवेदन की शर्त के अनुसार पशुपालन के नाम काश्तकार भूमि दर्ज होने आवश्यक है। इस योजना में नोडल एजेंसी पशुपालन विभाग होती है। जिनके जरिए पशुपालक ऑनलाइन फॉर्म भर कर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टीकाकरण के जरिए बढ़ाई जा सकती है पशुओं की आयु

शिविर के दौरान डॉ रिपु मधुकर ने पशुपालकों को समय पर टीकाकरण ,पी पी आर,खुरपका मुहंपका ,गल घोटू, फिडकिया रोग से बचाव व अन्य बीमारियों से पशुओं को होने वाले नुकसान और मौसमी बीमारियों से बचाने के उपाय बताए । साथ ही पशुपालकों से टीकाकरण करवा ने कि अपील भी की है । डॉ मधुकर का कहना है कि टीकाकरण के जरिए पशुओं को अधिक समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। जिसका लाभ पशुपालकों को मिलेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved