Post Views 61
January 13, 2023
प्रसिद्ध उद्यमी और अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन पर बीते 5 वर्षों से सेवा कार्य कर रही जवाहर फाउंडेशन ने साधु संत और खुले में सोने वाले मजदूरों को कंबलों का वितरण किया गया।
जवाहर फाउंडेशन ने किए सेवा कार्य, पुष्कर कस्बे के चुंगी नाके के पास बने महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर 200 कंबलों का वितरण किया गया। जवाहर फाउंडेशन पुष्कर के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि बीते 5 सालों से लगातार रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन पर सेवा कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार 13 जनवरी को कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में साधु संतों और आश्रितों को 200 कंबल का वितरण किया गया। गहलोत ने बताया कि हाल के दिनों में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते इन कंबलों के जरिए बिना छत पर सड़कों पर सोने वाले साधु संतों और आश्रितों को निजात मिलेगी। इस दौरान फुले विकास समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
जवाहर फाउंडेशन पुष्कर में कर रही है लगातार सेवा कार्य
रिजु झुनझुनवाला के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य किए जा रहे है । पुष्कर सरोवर में जल की कमी होने पर टैंकरों द्वारा सरोवर में जल आपूर्ति की गई। साथी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी खुदवाय गए। कोरोना काल में खाद्य सामग्री वितरण, अस्पतालों में बेड, मास्क सैनिटाइजर वितरण, कर सेवा कार्य किए गए। भविष्य में भी पुष्कर क्षेत्र में संस्था के सहयोग से विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved