For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174577238
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर गिरफ्तार, पुष्कर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Post Views 731

January 13, 2023

आकाश सोनी निवासी सोनी कुटीर बड़ी नागफणी गोपालकुंड रोड अजमेर, कपिल सिंह गांव पेगोर पुलिस थाना कुम्हेर जिला भरतपुर और विकास सिंह गांव पेगोर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुष्कर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर गिरफ्तार, पुष्कर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

7 जनवरी को पुलिस थाना पुष्कर अंतर्गत हुए बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड में दर्ज प्रकरण संख्या 9/2023 आईपीसी की धारा 307, 302, 34 व 3 /25 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे मुलाजिमों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने पुष्कर थाना अधिकारी को निर्देशित किया था। जिसके बाद डॉक्टर रविश सामरिया के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अपराधियों की तलाश नीमच, भरतपुर व अन्य संभावित स्थानों पर शुरू की गई। पुष्कर के आसपास के क्षेत्र में तलाश आरंभ करने और आ सूचना एकत्रित करते हुए तकनीकी माध्यम से सहयोग प्राप्त कर 13 जनवरी को त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश सोनी निवासी सोनी कुटीर बड़ी नागफणी गोपालकुंड रोड अजमेर, कपिल सिंह गांव पेगोर पुलिस थाना कुम्हेर जिला भरतपुर और विकास सिंह गांव पेगोर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसमें भरतपुर के दोनों आरोपियों को बापर्दा रखा गया वहीं आकाश सोनी को पुलिस ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। आकाश सोनी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे लंबित हैं 
जिनमें मारपीट लूट व हत्या के प्रकरण लंबित हैं, जबकि कपिल और विकास के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए सूर्य प्रताप सिंह ने आकाश सोनी से संपर्क कर अपने पिता मदन सिंह की मौत का बदला लेने के लिए शूटर की जरूरत बताई थी जिस पर आकाश सोनी के कहने पर शूटर कपिल और विकास अजमेर आए और सूर्य प्रताप से संपर्क किया।
 7 जनवरी को पुष्कर में युवराज रिसोर्ट बांसेली में सवाई सिंह के जाने की खबर पुख्ता होते ही रेकी कर्ता विनय प्रताप सिंह ने सूर्य प्रताप को जानकारी दी जहां दोनों शूटरों ने पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। पूर्व में गिरफ्तार सूर्य प्रताप सिंह ने अपने पिता मदन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी से संपर्क किया जिनके कहने पर भरतपुर से दोनों शूटरों को बुलाया गया और उसके बाद इस हत्याकांड को अमलीजामा पहनाया गया।शार्प शूटर को पकड़ने की कार्यवाही में विशेष योगदान पुष्कर थाना अधिकारी डॉक्टर रवीश सामरिया और हेड कांस्टेबल गणेश राम का रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved