For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174362193
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन |  Ajmer Breaking News: ​असरवा ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड पर चोरी की वारदात, 7-8 दुकानों के ताले टूटे |  Ajmer Breaking News: साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ व्यक्ति, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 1.95 लाख रुपय |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम आयुक्त की तानाशाही पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: अधिवक्ता विवेक पाराशर की ओर से सौंपा गया आर-पार का विधिक नोटिस, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला: प्रशासन का सख्त रुख, अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता को लेकर की गई संयुक्त कार्रवाई   |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम की साधारण सभा में यूजर चार्ज स्थगित कराने पर अजमेर के व्यापारियों ने मनाया जश्न 

Post Views 11

January 12, 2023

साधारण सभा स्थल गांधी भवन के बाहर पटाखे फोड़कर एक दूसरे का कराया मुंह मीठा, नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व मीडिया का जताया आभार

नगर निगम की साधारण सभा में यूजर चार्ज स्थगित कराने पर अजमेर के व्यापारियों ने मनाया जश्न 

साधारण सभा स्थल गांधी भवन के बाहर पटाखे फोड़कर एक दूसरे का कराया मुंह मीठा, नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व मीडिया का जताया आभार

कचरा संग्रहण शुल्क (यूजर चार्ज) वसूलने के विरोध में 20 दिसंबर को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के आह्वान पर अजमेर के बाजारों को बंद रखकर विरोध जताने और किसी भी स्तर पर जाकर यूजर चार्ज की वापसी के लिए व्यापारियों ,आमजन व जनप्रतिनिधियों के साथ लड़ाई लड़ रहे महासंघ को जब गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित नगर निगम की साधारण सभा में यूजर चार्ज स्थगित करने के प्रस्ताव की जानकारी मिली तो व्यापारिक महासंघ से जुड़े अनेकों व्यापारी गांधी भवन के बाहर इकट्ठा हुए और बैनर के माध्यम से अजमेर शहर के तमाम जनप्रतिनिधियों, पार्षदों व्यापार संघ व मीडिया का आभार जताया और पटाखे फोड़ कर खुशियां व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने बताया कि अजमेर व्यापार महासंघ द्वारा किए गए आंदोलन में सभी अजमेर वासियों का सहयोग मिला उसके लिए उनका आभार उत्तर और दक्षिण के विधायकों का आभार इस आंदोलन में शामिल सभी राजनीतिक दलों के पार्षद और अजमेर की मीडिया के सकारात्मक रवैया की वजह से आज यूजर चार्जेस बिल को हटाने की पहली सीढी यानी स्थगन प्रस्ताव पास हुआ उसके लिए सभी का धन्यवाद, शहर हित में व्यापार महासंघ आगे भी इसी तरह शहरवासियों के सहयोग से जायज मांगों के लिए आंदोलन करता रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved