Post Views 11
January 12, 2023
दरगाह कमेटी ने लिया विश्रामस्थली का जाएज़ा।
अजमेर 12 जनवरी। उर्स व्यवस्थाओं को लेकर दरगाह कमेटी की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही। सैयद शाहिद हुसैन रिज़़्वी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उर्स व्यवस्थाओं के कार्यो को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में नायब सदर मुनव्वर खान ने कहा कि हमें इस साल जायरीन के लिए बेहतर व्यवस्था करनी है। दरगाह कमेटी ने विश्रामस्थली पर जारी तैयारीयों पर जिला प्रशासन का साधुवाद पेश किया। वहीं मार्गो के चिन्ह्ीकरण, अजमेर आगमन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर को अनुरोध किया। बैठक में सदस्य अमीन पठान, सैयद बाबर अशरफ, फारूके आज़म, सपात खान, जावेद पारेख और नाज़िम एवं मुख्यकार्यकारी अधिकारी समी अहमद खान उपस्थित रहे।
एम्बूलेंस को किया रवाना: ख्वाजा साहब के 811वें उर्स मुबारक में महरौली से पैदल आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए मेडिकल एम्बूलेंस को रवाना किया। यह एम्बूलेंस मलंग और पैदल जायरीन को मुफत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाऐगे। एम्बुलेंस को दरगाह कमेटी ने निजाम गेट से दुआ के साथ रवाना किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved