Post Views 11
January 12, 2023
यूजर चार्ज की वसूली पर नगर निगम द्वारा पारित स्थगन प्रस्ताव का किया स्वागत
अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने नगर निगम की साधारण सभा में आज व्यापारियों से वसूले जा रहे यूजर चार्ज की वसूली को स्थगित किए जाने के प्रस्ताव पारित किए जाने का स्वागत किया। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि उक्त प्रस्ताव पारित होने पर महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता की अगुवाई में सभी व्यापारियों ने पुरानी मंडी चौक में एकत्रित होकर जश्न मनाया और क्षेत्रीय व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा महासंघ का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष किशन गुप्ता व महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि पिछले काफी समय से महासंघ उक्त जजिया शुल्क को हटाने बाबत आंदोलन कर रहा था जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल व पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती सहित सभी पार्षदगण का सहयोग मिला जिसके लिए महासंघ ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि आज व्यापारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यापारियों ने महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, कमल गंगवाल, राजकुमार गर्ग, सीए विकास अग्रवाल, बद्रीप्रसाद सिंघल, बालेश गोहिल, नारायण बबना, राजीव जैन निराला, संजय गोयल, ललित अग्रवाल, संदीप जैन, दीपक गुप्ता, दिनेश चौधरी, रामनिवास गुप्ता, संजय गुप्ता आदि का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और अजमेर शहर व्यापार महासंघ का आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved