For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173571917
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन

Post Views 41

January 10, 2023

बुधवार को 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का शुभारम्भ कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में होगा। यहां सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का प्रातः 11 बजे उद्घाटन होगा

32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कार्ययोजना से अवगत कराया। 
      जिला कलक्टर अंश दीप ने कहा कि बुधवार 11 जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन होगा। इसकी थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए हितधारक विभागों एवं संस्थाओं द्वारा गतिविधियोंका आयोजन किया जाएगा। बुधवार को 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का शुभारम्भ कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में होगा। यहां सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का प्रातः 11 बजे उद्घाटन होगा। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन होगा। यह रैली जवाहर रंगमंच से आरम्भ होकर बजरंग गढ चौराहा, सूचना केन्द्र से अम्बेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट और जवाहर रंगमंच पहुंचेगी। 
     उन्होंने कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे । ये प्रस्तुतियां ऑडियो एवं विडियो के रूप में होगी। ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रदान कर हेलमेट वितरित किए जाएंगे। साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं प्रवर्तन ड्राइव चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हाईवे और सड़क के किनारों पर से राईट ऑफ वे में झाड़ियों को हटा कर रोड़ मार्किंग की जाएगी।    सप्ताह के दौरान जिले में एक हजार किलोमीटर के लिए यह कार्य होगा। रोड़ साईन सहित आवश्यक रोड़ फर्नीचर भी लगाया जाएगा। जवाहर रंगमंच पर सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण लगातार आयोािजत होगा। 
       उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टिव टेप महाअभियान का आयोजन सप्ताह के दौरान होगा। ग्राम पंचायतों एवं खनन क्षेत्र में संचालित विभिन्न गैर मोटर चालित तथा ट्रेक्टर-ट्रोली, मोटर साईकिल एवं डम्पर जैसे मोटर चालित वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाएगी। जिले के सभी टोल कन्सेशनर्स द्वारा उनके टोल प्लाजा से गुजरने वाले ट्रेक्टर टॉली एवं अन्य गैर मोटर चलित वाहनों पर पूरे सप्ताह रिफ्लेक्टर टैप लगाई जाएगी।जिले में एक हजार से अधिक पशुओं के सींगों पर भी रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग समन्वय का कार्य करेंगी। 
      उन्होंने कहा कि गुरूवार को हेलमेट मोटर साईकिल रैली निकाली जाएगी। मुख्य रैली रीजनल कॉलेज,चौपाटी से आरम्भ होगी। इसमें कायड़ माइन्स से निकली मोटर साईकिल रैली समाहित होगी। रीजनल कॉलेज तिराहा से पुरानी चौपाटी, बजरंग गढ़ से सूचना केन्द्र, एलिवेटेड रोड़, नसीराबाद रोड़, अलवर गेट, मेयो लिंक रोड़ होते हुए जवाहर रंगमंच पहुंचने पर रैली का समापन होगा। शिक्षा विभाग द्वारा निबन्ध, पोस्टर, कहानी लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रारम्भ में स्कूल स्तर पर तथा उसके पश्चात ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। ब्लॉक स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सभी छात्र-छात्राओं को सप्ताह के अन्तिम दिवस प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
      उन्होंने कहा कि चालकों के स्वास्थ्य एवं नैत्र जांच शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर होगा। इसके लिए शुक्रवार एवं शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। प्राईवेट बस स्टैण्ड अजमेर, रोड़वेज स्टेशन अजमेर एवं ब्यावर, टोल प्लाजा गेगल एवं बान्दनवाड़ा खेड़ी पर शिविर आयोजित होंगे। शनिवार को जवाहर रंगमंच पर बाल वाहिनी समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें बाल वाहिनी वाहन चालक तथा  यातायात संयोजकभाग लेंगे। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों में संचालित हो रही बाल वाहिनी वाहनों की सड़क सुरक्षा जाँच पूरे सप्ताह सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को प्रातः 7.30 बजे पुरानी चौपाटी से लेक फ्रंट पार्क तक साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 
      उन्होंने कहा कि पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस दल के साथ पूरे सप्ताह विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन संचालन के समय हेलमेट, सीटबेल्ट, गतिसीमा, मोबाइल का प्रयोग, नशे में वाहन चलाना, रेड लाइट जम्पिंग इत्यादि नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान एवं समझाईश की जाएगी। विशेषकर राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
     उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को प्रातः 11बजे से 3 बजे तक ऑनलाईन रोड़ सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका लिंक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा 2 दिवस पूर्व शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा एवं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का क्विज के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाएगा। क्विज में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वालों को सप्ताह के अन्तिम दिवस प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार तथा शेष 40 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र 50 प्रतिशत छूट के साथ उच्च गुणवत्ता हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे।
     उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को जवाहर रंगमंच में सड़क सुरक्षा मेले का शुभारम्भ किया जाएगा। यह  दो दिन तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जिले के सभी आगारों से संचालित होने वाले वाहनों पर तथा बस स्टैण्ड पर गुड सेमेरिटन दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी सड़क सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना आदि के फ्लैक्स बैनर लगाए जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सप्ताह में15 जनवरी को मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन द्वारा अशोक उद्यान अजमेर में महिलाओं के लिए निःशुल्क दुपहिया एवं चार-पहिया वाहन चालन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। 
      इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री रामावतार चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्रीबी.सी. मण्डरावलिया, खनिज अभियन्ता श्री जयप्रकाश गोदारा, अजयमेरू सड़क सुरक्षा सोसायटी के श्री मयंक टण्डन, ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष श्री करण सिंह, बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष श्री रौनक सोगानी, मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन के श्री मुकेश वर्मा एवं श्री विजेन्द्र गर्ग सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved