For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173571901
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: लाडली घर की छात्राओं ने दिखाया दबदबा,जयपुर में आयोजित स्टेट पैरा एथलेक्टिस प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल,छात्राओं का होगा राष्ट्रीय पैरा गेम्स में चेयन

Post Views 851

January 10, 2023

राष्ट्रीय संत डा. कृष्णानंद महाराज के साथ पुष्कर पहुंचकर पवित्र सरोवर का दुग्धाभिषेक व पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।

लाडली घर की छात्राओं ने दिखाया दबदबा,जयपुर में आयोजित स्टेट पैरा एथलेक्टिस प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल

जहां चाह होती है वहां राह मिल ही जाती है। इसी वाक्य को सार्थक कर के दिखाया अजमेर की लाडली घर की दृष्टिबाधित बच्चियों ने । जिन्होंने दो दिवसीय पैरा गेम्स में 9 मेडल जीतकर नई इबारत लिखी है। लाडली घर मैं रह रही इन बच्चों ने संस्थापक डॉ कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में पुष्कर सरोवर और जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।जयपुर में आयोजित दिव्यांग जूनियर एवं सब जूनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स गेम्स में अजमेर की लाडलो घर की दृष्टिबाधित छात्राओं ने दबदबा दिखाया। छात्राओं ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते । विजेताओं ने राष्ट्रीय संत डा. कृष्णानंद महाराज के साथ पुष्कर पहुंचकर पवित्र सरोवर का दुग्धाभिषेक व पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।लाडली घर के संस्थापक डा. कृष्णानंद महाराज ने बताया कि जयपुर में दिव्यांगजनों के लिए दो दिवसीय पैरा गेम्स का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से अजमेर के लाडली घर की दृष्टिवादी छात्रा रेखा कश्यप ने 3 गोल्ड मेडल, ममता जाट ने 2 गोल्ड व 1 सिल्वर तथा नीतू मीणा ने 2 सिल्वर व एक ब्रांच मेडल जीत कर लाडली घर सहित जिले का नाम रोशन किया है। इसी खुशी में लाडली घर की दृष्टिबाधित छात्राओं ने ब्रह्मा माँदर के दर्शन कर पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक व पूजन कर आभार जताया। इस मौके पर संस्था के स्टाफ सहित छात्राएं मौजूद थी।

राष्ट्रीय संत कृष्णानंद महाराज ने  बताया कि पैरा गेम्स के प्रमुख कोच महावीर सिंह सैनी के प्रयासों से प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। प्रत्येक गोल्ड मेडल पर 50/- हजार, सिल्वर मेडल पर 30 हजार एवं ब्रोन्स मेडल विजेताओं को 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। गेम्स में विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पैरा गेम्स में चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि लाडली घर के संस्थापक राष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंद महाराज द्वारा संस्था की दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved