For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173572013
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: आप के राष्ट्रीय नेता शहनाज़ हिन्दुस्तानी ने दरगाह में जियारत कर पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए

Post Views 11

January 10, 2023

दरगाह में आम आदमी पार्टी राजथान ,अरविन्द केजरीवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक एवं राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा की तरफ से भी चादर चढ़ाई गई।

आप के राष्ट्रीय नेता शहनाज़ हिन्दुस्तानी ने दरगाह में जियारत कर पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक एवं राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी पुष्कर स्थित ब्रह्मा जी मंदिर के दर्शन करने एवं ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने के लिए मंगलवार को अजमेर पहुंचे।
 
शहनाज हिंदुस्तानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा एमसीडी हाउस में अमानवीय व्यवहार किया गया एवं असंवैधानिक तरीके से अपना मेयर बनाने की लिए गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी जिसमें एक पार्षद का हाथ तोड़ दिया, एक पार्षद का कान फट गया और आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों भी के चोट आई। मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों की शपथ भी नही हो पाई जिससे जनता में भारी रोष है और इसी कारण जनता का कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है 

हिंदुस्तानी ने बताया कि इसी कारण मैं आज ब्रह्मा जी पुष्कर जी के मंदिर के दर्शन करने आया और ख्वाजा साहब के के दरबार मे दुआ मांगने आया कि ईश्वर, अल्लाह उन्हें सद्बुद्धि दे और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मेयर नियुक्त हो दिल्ली के उपराज्यपाल जल्दी ही नई तारीख दे और सब को शपथ दिलाई जाए, दिल्ली के रुके हुए कार्य एमसीडी के माध्यम से सुचारू रूप से शुरू हो सके 

हिंदुस्तानी ने आगे बताया कि वह पार्टी के संगठन के लिए हमेशा से कार्यरत हैं और आगे भी रहेंगे ! एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2023 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विगत 5 जनवरी को दिल्ली में आप के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक एवं राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में राजस्थान के पदाधिकारियों एवं एक्टिव कार्यकताओं की मीटिंग ली जिसमे राजस्थान का संगठन मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया। आम आदमी पार्टी गुजरात में राष्ट्रीय पार्टी बनने के पश्चात पूरे देश में संगठन पर ध्यान दे रही है ! और विशेष तौर पर राजस्थान पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है ! आगामी चुनाव को देखते हुए जल्दी ही राजस्थान का संगठन मजबूत किया जाएगा और राजस्थान की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की जाएगी । दरगाह में आम आदमी पार्टी राजथान , अरविन्द केजरीवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक एवं राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा की तरफ से भी चादर चढ़ाई गई।

त्रिवेंद्र पाठक ने बताया कि पुष्कर और दरगाह में अमन चैन तथा राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बने इसके लिए प्रार्थना व दुआ की गई व कांग्रेस और भाजपा के कुशासन का अन्त करने के लिए आज राजस्थान की जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है दिल्ली में आयोजित राजस्थान की सभा के बाद अब ये तय है कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved