For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173571755
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: सकल हिंदू समाज ने अजमेर के प्रवेश मार्गों पर अंकित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी में आपका स्वागत है को बदलने की मांग का विरोध करते हुए संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Post Views 61

January 10, 2023

अंजुमन कमेटी के सचिव के द्वारा की गई मांग से सकल हिंदू समाज और शहर वासियों में रोष व्याप्त हो गया है। सरवर चिश्ती की उक्त मांग शहर की शांति व सौहार्द बिगाड़ने वाली है

मंगलवार को सकल हिंदू समाज ने अजमेर नगर के प्रवेश मार्गों पर अंकित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी में आपका स्वागत है को बदलने की मांग का विरोध करते हुए संभागीय आयुक्त और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 सकल हिंदू समाज का नेतृत्व कर रहे सुनील दत्त जैन ने बताया कि 9 जनवरी को खबर प्रकाशित हुई कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित उर्स की तैयारियों की बैठक में अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने अजमेर शहर के एंट्री प्वाइंट पर गरीब नवाज की नगरी में स्वागत है संबंधी मांग रखी जिसका सकल हिंदू समाज पुरजोर विरोध करता है। अजमेर की स्थापना छठी सदी में राजा अजय पाल ने की थी कालांतर में इसी पीढ़ी के यशस्वी सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने अजमेर को राजधानी बनाया। उक्त काल में दिल्ली सहित देश की कई बड़ी रियासतें पृथ्वीराज चौहान के साम्राज्य का हिस्सा रही। अजमेर पृथ्वीराज चौहान के पराक्रम और यश के कारण जाना और पहचाना जाता है इसलिए अजमेर के सभी आने वाले जाने वाले प्रवेश मार्गों पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ऐतिहासिक नगरी में आपका स्वागत है अंकित किया हुआ है। अंजुमन कमेटी के सचिव के द्वारा की गई मांग से सकल हिंदू समाज और शहर वासियों में रोष व्याप्त हो गया है। सरवर चिश्ती की उक्त मांग शहर की शांति व सौहार्द बिगाड़ने वाली है। उनकी यह मांग भी उनके पूर्ववर्ती वायरल बयानों की भांति अजमेर के सद्भाव के विपरीत है, इसलिए हिंदू समाज मांग करता है कि उक्त मांग को तत्काल खारिज किया जाए। अजमेर की पहचान के पर्याय सम्राट चौहान के नाम से छेड़छाड़ न की जाए अन्यथा सहज स्वाभाविक आंदोलन करने पर विवश होगा ।
जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके पर लेखराज सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, भिया सिंह रावत, अनिल भारद्वाज, सुनील दत्त जैन, सतीश बंसल, अरविंद यादव सहित अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

 ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved