For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173571751
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने का मामला आया सामने गंज थाने में मामला दर्ज,पुलिस ने जांच की शुरू,

Post Views 31

January 10, 2023

पीड़ित युवकों की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने कंपनी के दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी नाबालिग बच्चों से भी काम करवा रही है।

नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने का मामला आया सामने गंज थाने में मामला दर्ज,पुलिस ने जांच की शुरू,

अजमेर में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने कंपनी के दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी नाबालिग बच्चों से भी काम करवा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोतीपुरा जेठाना निवासी रणवीर सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके मित्र रविन्द्र पुरी ने फोन किया एवं AWPL कम्पनी के द्वारा नौकरी की बात कहकर स्वास्तीक नगर अजमेर बुलाया। यहां हेमराज गुर्जर और भागीरथ मेघवाल से अधिकारी के रुप में मिलवाया। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाइयो के उत्पाद संबंधित डाटा ऐन्ट्री का काम बताया। रहने खाने के लिए जीवन भर के 7 हजार रुपए लिए। इसकी हमें रसीद नहीं दी गई। फिर 3 दिन बाद आई डी बनाने के लिए 1500 रुपए नकद लिए।
बाद में हास्टल के हेड भागीरथ ने बताया कि सिर्फ डाटा एन्ट्री का काम नही करना है, बल्कि नए लडको को कम्पनी में जोडना है, तभी हमें 2500 रुपए का चेक मिलेगा,वरना कोई पैसा नही है। फिर आफिस ड्रेस के नाम पर 3000 रुपए नकद लिए। सुबह 8 से 12 बजे हमारी एक क्लास ली जाती, जिसमें मोटीवेशनल विडियो दिखाया जाता। हमें समय पर खाना भी नही देते है और हम पैसे मांगते है तो हमें पैसे देने से मना कर देते। साथ में रामलाल, सम्पत, सुनिल कुमार व अन्य लडके भी इसी तरह धोखे से बुलाए गए। उनमें कुछ नाबालिग भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बलदेवराम को सौंपी है।

सोशल वर्कर राधिका सोनी ने बताया कि नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी ने अजमेर के अलावा जोधपुर, उदयपुर, बालोतरा में अपने इंस्टीट्यूट चला रहे हैं। आपको इन्टरव्यू के लिए आना है और ऐसा झांसा देकर बुला लेते है। पैसे लेकर हॉस्टल देते है । पन्द्रह हजार रुपए की आईडी बनाकर प्रोडक्ट देते है। सात हजार पहले हॉस्टल के नाम पर ले लेते है। छोटे बच्चों के साथ ऐसा कर रहे है और दूसरे बच्चों को बुलाने के लिए बाध्य करते है। यह चिटिंग है। इसलिए शिकायत की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved