Post Views 11
January 6, 2023
तीर्थ नगरी पुष्कर में अष्ट भू वैंकुठ आश्रम में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम वही जन्म लेते हैं जहां पर दशरथ रुपी आत्मा हो गुरुदेव ने राम जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि राम वाह जन्म लेते है दशरथ रूपी पवित्र आत्मा जिसने अपने जीवन के दस रथो पर विजय प्राप्त कर ली विकार रूपी इस हमारे जीवन की दिशा बदल देते हैं लेकिन राजा दशरथ ने दसों विकारों को काबू में कर लिया कौशल्या प्रभु प्राप्ति में कुशल है प्रवीण है उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति का अहंकार खत्म हो जाता है वह अपना सर्वस्व समर्पित कर देता है तो ईश्वरत्व प्रकट होता है जब मकान का कमरा खाली होता है तो उसमें शब्द गूंजता है लेकिन कमरे में सामान बढ़ जाता तो शब्द का गुंजन खत्म हो जाता है ऐसे में जब निर्मल आत्मा में काम क्रोध द्वेष राग मोह अहंकार भर देते तो ईश्वर का भजन रूपी शब्द का गुजन समाप्त हो जाता है इस अवसर पर भव्य कृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पांडाल को विशेष रूप से सजाया गया तो वही काफी संख्या में कृष्ण जन्म उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ी इस अवसर पर भक्तों को बधाईयां भी बांटी गई ।अष्ट भू वैंकुठ आश्रम में चल रही भागवत कथा में प्रतिदिन कथा वाचक पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 1 बजे शाम 5 बजे तक भक्तों को कथा का रसपान करवा रहे है कथा का समापन 8 जनवरी को होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved